PM Modi Pujara: हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने वाले चेतेश्वर पुजारा के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खास लेटर लिखा है। पीएम ने अपने पत्र में पुजारा के बेहतरीन करियर की जमकर तारीफ की है। इसके साथ ही उन्होंने पुजारा को भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं।
मोदी ने लेटर में ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर पहली बार मिली ऐतिहासिक जीत का जिक्र किया है, जिसमें पुजारा ने बल्ले से अहम योगदान दिया था। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने पुजारा के घरेलू क्रिकेट में दिए गए योगदान के लिए भी उनकी तारीफ की है।
पीएम मोदी ने लिखा पुजारा को लेटर
24 अगस्त को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने वाले चेतेश्वर पुजारा के लिए पीएम मोदी ने खास लेटर लिखा है। देश के प्रधानमंत्री ने लिखा, “क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से आपके संन्यास लेने के फैसले के बारे में पता लगा। रिटायरमेंट का ऐलान करने के बाद से क्रिकेट जगत और फैन्स आपको शानदार करियर के लिए लगातार बधाई दे रहे हैं। मैं आपको आपके बेहतरीन करियर के लिए दिल से बधाई देना चाहता हूं। ऐसे समय में जहां क्रिकेट के छोटे फॉर्मेट का पूरी तरह से दबदबा है उस वक्त आपके जरिए गेम के सबसे लंबे फॉर्मेट की खूबसूरती को याद किया जाएगा। अपने कमाल के टेम्पारामेंट और लंबे समय तक बल्लेबाजी करने की काबिलियत के चलते आप भारतीय बैटिंग लाइनअप की जान रहे।”
ऑस्ट्रेलिया सीरीज का भी किया जिक्र
पीएम मोदी ने आगे लिखा, “आपका लाजवाब करियर कई बड़ी उपलब्धियों से भरा रहा खासतौर पर विदेशी सरजमीं की चैलेंजिंग कंडिशंस पर आपका योगदान काफी अहम रहा। उदाहरण के तौर पर फैन्स ऑस्ट्रेलिया में खेले गए टेस्ट मैचों को हमेशा याद रखेंगे। आपने ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर ऐतिहासिक जीत की नींव रखी थी। आप सीना तानकर सबसे मजबूत बॉलिंग अटैक के सामने खड़े रहे। आपने दिखाया कि टीम के लिए कंधों पर जिम्मेदारी लेने का असली मतलब क्या होता है।”
प्रधानमंत्री ने पुजारा की बल्लेबाजी की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने लिखा, “आपके करियर के दौरान कई सीरीज में यादगार जीत मिली, कई सेंचुरी और डबल सेंचुरी आई। हालांकि, आपके मैदान पर रहने की वजह से फैन्स और टीम के खिलाड़ी को जो भरोसा रहता था उसकी बराबरी कोई भी नंबर्स नहीं कर सकते हैं। गेम के प्रति आपका पैशन इसी बात से पता लगता है कि इंटरनेशनल क्रिकेटर होने के बावजूद आपने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में खेलने से कभी गुरेज नहीं किया चाहे वो सौराष्ट्र के लिए हो या फिर विदेशी धरती पर। लंबे समय तक आपके द्वारा सौराष्ट्र क्रिकेट के लिए दिए गए योगदान की वजह से राजकोट को क्रिकेट की दुनिया में वो पहचान मिली, जिस पर हर युवा गर्व करता है।”
पीएम मोदी ने लिखा कि संन्यास के बाद अब पुजारा को अब अपनी वाइफ और बेटी संग ज्यादा समय बिताने का समय मिलेगा, जिन्होंने पुजारा के शानदार करियर के लिए कई त्याग किए। मोदी ने पुजारा को भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं भी दीं।
संबंधित खबरें
11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
40 mins agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
1 hr agoपाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल
2 hrs agoविजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
10 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
11 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
11 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
12 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
12 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
12 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines