PM Modi Encourage Team India IND vs AUS: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को खेले गए वनडे वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम एक बार फिर ट्रॉफी उठाने से चूक गई। ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 6 विकेट से शिकस्त दी। इस हार के बाद करोड़ों फैंस के दिल टूट गए। रोहित शर्मा, मोहम्मद सिराज, विराट कोहली समेत टीम के अन्य प्लेयर्स काफी भावुक नजर आए। हालांकि पीएम मोदी ने टीम इंडिया का हौसला बढ़ाया है।
पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर टीम इंडिया का हौसला बढ़ाया। उन्होंने लिखा- प्रिय टीम इंडिया। विश्व कप के दौरान आपकी प्रतिभा और दृढ़ संकल्प उल्लेखनीय था। आपने बहुत अच्छे जज्बे के साथ खेला और देश को बहुत गौरव दिलाया। हम आज और हमेशा आपके साथ खड़े हैं।
पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा- विश्व कप की शानदार जीत पर ऑस्ट्रेलिया को बधाई! पूरे टूर्नामेंट में उनका प्रदर्शन सराहनीय रहा, जिसका समापन शानदार जीत के रूप में हुआ। ट्रैविस हेड को आज उनके उल्लेखनीय खेल के लिए बधाई।
बता दें कि पीएम मोदी इस खास मुकाबले को देखने अहमदाबाद पहुंचे थे। ऑस्ट्रेलिया के उप-प्रधानमंत्री एवं रक्षामंत्री रिचर्ड मारलस भी इस मैच के दौरान मौजूद रहे। उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच स्टेडियम ले जाया गया। दुनिया का सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम इस दौरान दर्शकों से खचाखच भरा रहा। वहीं टीवी सेट्स और मोबाइल से भी लोग चिपके रहे।
कुल मिलाकर रविवार का दिन क्रिकेट, ऑस्ट्रेलिया और ट्रैविस हेड के नाम रहा। हेड ने 120 गेंदों में 15 चौके-4 छक्के ठोक 137 रन जड़े। मार्नस लाबुशेन ने 110 गेंदों में 4 चौके जड़कर 58 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने ये मैच 42 गेंद शेष रहते 6 विकेट से जीत लिया। ऑस्ट्रेलिया की टीम छठी बार विश्व चैंपियन बनी है।
यह भी पढ़ें: ‘विकेट गिरे हैं, हौंसला नहीं’; World Cup फाइनल पर BJP ने लिखी ऐसी पोस्ट, कांग्रेस का कमेंट- सहमत हैं
संबंधित खबरें
अभिषेक शर्मा रचेंगे इतिहास! ऐसा करने वाले बनेंगे पहले भारतीय
9 mins agoएज फ्रॉड मामले में नया खुलासा, टेस्ट रिपोर्ट पर BCCI ने शुरू की जांच!
20 mins agoचौथे मैच में बल्ले से धमाकेदार पारी खेल सकते हैं श्रेयस अय्यर
24 mins agoन्यूजीलैंड पहुंचते ही कप्तान शुभमन गिल ने कसी कमर, प्रैक्टिस में दिखाया दम
1 hr agoसूर्यवंशी होंगे बाहर…अश्विन ने चौथे T20 की प्लेइंग-11 को लेकर की भविष्यवाणी
1 hr agoIPL 2027 से पहले MI में बड़ा बदलाव, 3 दिग्गजों ने अचानक तोड़ा नाता
1 hr agoगंभीर ने न्यूजीलैंड दौरे पर टीम को दी थी सख्त चेतावनी, तिलक ने किया खुलासा
2 hrs agoशमी ने रणजी ट्रॉफी में ढाया कहर, 5 विकेट लेकर बंगाल को दिलाई जीत
2 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर रविचंद्रन अश्विन ने किया बड़ा दावा
2 hrs agoवैभव OUT, ईशान IN… NZ के खिलाफ चौथे T20I में भारत की संभावित प्लेइंग 11
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines