India vs South Africa, 1st ODI 2023: टी20 का रोमांच समाप्त हो गया है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज (17 दिसंबर) से वनडे सीरीज का आगाज हो रहा है। प्रतिष्ठित सीरीज के पहले वनडे मुकाबले में मेजबान टीम दक्षिण अफ्रीका अपनी परंपरागत हरी जर्सी में नहीं, बल्कि पिंक जर्सी में नजर आएगी। इसके पीछे का अफ्रीकी बोर्ड ने कारण भी बताया है।
दरअसल, अफ्रीकी टीम स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता, शिक्षा, पहचान और शोध के लिए अपना समर्थन व्यक्त करती है। यही वजह है कि समय-समय पर अफ्रीकी टीम लोगों के बीच जागरूकता फैलाने के लिए पिंक जर्सी में शिरकत करती रहती है। इस बीच बोर्ड फैंस से भी अनुरोध करती है कि वह लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए अपनी तरफ से पहल करें।
यह भी पढ़ें- सनराइजर्स हैदराबाद ने जिसको समझा निकम्मा, उसने 442.85 की स्ट्राइक रेट से ठोके रन
बता दें दक्षिण अफ्रीका की महिलाओं में स्तन कैंसर एक बड़ी समस्या है। पुरुष भी कैंसर जैसी घातक बिमारी से अछूते नहीं है। यही वजह है कि सरकार लगातार इस बिमारी के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने में लगी हुई है। समय रहते अगर इस बिमारी के बारे में पता चल जाए तो इसका सफलतापूर्वक इलाज किया जा सकता है।
पिंक जर्सी में दक्षिण अफ्रीका का वनडे इतिहास:
दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम का इतिहास पिंक जर्सी में बेहद शानदार है। प्रोटीज टीम ने पिंक जर्सी में अबतक कुल 11 मुकाबले खेले हैं। इस बीच टीम को 10 मुकाबलों में जीत मिली है, जबकि महज एक मुकाबले में शिकस्त का सामना करना पड़ा है। ऐसे में पहले वनडे मुकाबले से पूर्व विपक्षी टीम का यह शानदार रिकॉर्ड भारतीय टीम के लिए किसी खतरे की घंटी से काम नहीं है।
पिंक जर्सी में दक्षिण अफ्रीका: कुल 11 मैच
जीत- 10 मैच
हार – एक मैच
संबंधित खबरें
अग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
6 mins agoIPL 2028 मेगा ऑक्शन से खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के सामने रखी बड़ी डिमांड
8 mins agoIND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव?
47 mins agoसेना देशों में 5000 रन पूरे करने से 36 रन दूर रोहित शर्मा
1 hr agoपृथ्वी शॉ 5 सालों के बाद टीम इंडिया में वापसी का बना रहे हैं मास्टर प्लान
2 hrs agoWPL 2027 में तीसरी बार चैंपियन बनने उतरेगी RCB, जानें शेड्यूल और स्क्वॉड
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में पृथ्वी शॉ का बल्ले से धमाका, महाराष्ट्र ने बंगाल को हराया
2 hrs agoइंडिया ए की टीम में हुई तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी
3 hrs agoदीप्ति शर्मा ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड की रेस में शामिल
3 hrs agoधमाकेदार वापसी को तैयार नजर आ रहे हैं ऋषभ पंत, बल्लेबाजी का वीडियो वायरल
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines