India Women vs Australia Women, 3rd ODI 2024: भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज (दो जनवरी) वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस रोमांचक मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम निर्धारित ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 338 रन बनाने में कामयाब हुई है। टीम के लिए पारी का आगाज करते हुए फीबी लिचफील्ड ने 119 रन की सर्वाधिक शतकीय पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 16 चौके और एक बेहतरीन छक्का निकला।
लिचफील्ड के बाद टीम की दूसरी सर्वोच्च स्कोरर कप्तान एलिसा हीली रहीं। हीली ने 85 गेंदों का सामना करते हुए 82 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से चार चौके एवं तीन बेहतरीन छक्के निकले। इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा तीसरी सर्वोच्च स्कोरर एशले गार्डनर रहीं। गार्डनर ने छठवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 27 गेंद में 30 रन का योगदान दिया।
यह भी पढ़ें- SA के डेविड बेडिंगहम ने क्यों लीग से वापस लिया नाम? सेंचुरियन टेस्ट में बल्ले से भारत को किया था परेशान
भारत की तरफ से इस मुकाबले में सबसे सफल गेंदबाज श्रेयंका पाटिल रहीं। पाटिल ने इस मुकाबले में कुल 10 ओवरों की गेंदबाजी करते हुए 57 रन खर्च कर सर्वाधिक तीन सफलता प्राप्त कीं। उनके अलावा अमनजोत कौर ने दो और दीप्ति शर्मा एवं पूजा वस्त्राकर ने क्रमशः एक-एक विकेट चटकाए।
लिचफील्ड और हीली के नाम जुड़ा खास रिकॉर्ड:
तीसरे वनडे मुकाबले में मेहमान टीम के लिए पारी का आगाज लिचफील्ड और हीली ने किया। इस दौरान दोनों महिला बल्लेबाजों के बीच पहले विकेट के लिए 28.5 ओवरों में 189 रन की शतकीय साझेदारी हुई। इसके साथ ही भारत के खिलाफ वनडे फॉर्मेट में सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड इन दोनों खिलाड़ियों के नाम दर्ज हो गया है।
संबंधित खबरें
रोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
17 mins agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
18 mins ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
1 hr agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
3 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
4 hrs agoLIVE: रोहित शर्मा शून्य पर लौटे पवेलियन, टीम इंडिया की निराशाजनक शुरुआत
5 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
12 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
13 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
14 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines