PCB Planning Sack Head Coach: वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 में पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा. उन्होंने 7 मैचों में हिस्सा लिया और एक भी जीत दर्ज नहीं कर पाए. इस शर्मनाक प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड बौखला गया है. पहले ही पाकिस्तान की मेंस टीम का प्रदर्शन अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हाल ही में कुछ खास नहीं रहा है और अब उनकी महिला टीम भी लगातार निराश कर रही है. इसी बीच PCB ने अपनी टीम के एक अहम सदस्य को बाहर करने का प्लान बना लिया है.
PCB ने बनाया हेड कोच को हटाने का प्लान!
पाकिस्तान की महिला टीम का वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 में प्रदर्शन खराब रहा. महिला टीम के हेड कोच मुहम्मद वसीम को हटाने का प्लान बनाया जा रहा है. इस बड़े टूर्नामेंट में पाक को एक भी जीत नसीब नहीं हुई है. एक रिपोर्ट में पता चला है कि PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी टीम के प्रदर्शन और वसीम के सुधार लाने की असफल कोशिश से निराश हैं. वसीम पिछले साल कोच बने थे लेकिन उनके नेतृत्व में टीम लगातार संघर्ष करती हुई नजर आई है.
PTI ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अब विदेशी कोच नियुक्त करने के बारे में विचार कर रहा है. वो अलग-अलग विकल्पों की तलाश में हैं और आने वाले समय में आधिकारिक तौर पर ऐलान भी हो सकता है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का लक्ष्य इस समय महिला क्रिकेट को सही दिशा में लाने और उनके प्रदर्शन में सुधार करना है.
ये भी पढ़ें:- रो-को ने मचाया धमाल तो निशाने पर आए गंभीर-अगरकर, फैंस ने खुलेआम कर दिया चैलेंज
पाकिस्तान की महिला टीम को मिली चार हार
2025 के वुमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की महिला टीम ने 7 मैचों में से 4 हारे. बता दें कि तीन मैच बारिश के कारण रद्द हो गए. पाकिस्तान पूरे टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं जीत पाया और उनके फैंस बेहद निराश नजर आए. हालांकि, पाकिस्तान की टीम न सिर्फ बैटिंग, बल्कि गेंदबाजी में भी संघर्ष करती हुई नजर आई है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अब दोबारा महिला टीम को रिसेट करने की कोशिश में है. देखना होगा कि हेड कोच के अलावा भी क्या-क्या बदलाव होंगे.
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?
संबंधित खबरें
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
19 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
42 mins agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
3 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
4 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: फिर रुकी टीम इंडिया की पारी, बारिश ने दोबारा दी दस्तक
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
14 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines