नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष पद से बर्खास्त किए जाने के कुछ दिनों बाद रमीज राजा ने सोमवार को एक घंटे के ऑनलाइन सेशन में कई विस्फोटक खुलासे किए। फैंस को संबोधित करते हुए उन्होंने पीसीबी के नए शासन की जमकर आलोचना की। न केवल उन्होंने नए पीसीबी प्रमुख नजम सेठी पर निशाना साधा, बल्कि आधिकारिक घोषणा के बाद अगली सुबह उनके साथ हुए दुर्व्यवहार के बारे में भी कई खुलासे किए।
पीसीबी के सीओओ ने कहा- वापस कर दिया जाएगा सामान
अपने यूट्यूब चैनल पर रमीज राजा ने कहा- इन्होंने ऐसा हमला किया क्रिकेट बोर्ड में आके। इन लोगों ने मेरा सामान भी नहीं लेने दिया। सुबह ये 9 बजे, 17 बंदे दनदनाते फिर रहे थे क्रिकेट बोर्ड में, जैसे कि कोई एफआईए का छापा पड़ गया हो। हालांकि पीसीबी ने राजा के विस्फोटक खुलासे पर स्पष्टीकरण भी जारी किया है। पीसीबी के मुख्य संचालन अधिकारी सलमान नसीर ने आधी रात को पोस्ट किए गए एक ट्वीट में पुष्टि की कि उनका सारा सामान उनके द्वारा कलेक्ट किया गया था और उन्हें पीसीबी की हिरासत में सुरक्षित रखा गया है। सौंपने की सामान्य प्रक्रिया के तहत उनका सामान वापस कर दिया जाएगा।
और पढ़िए – ‘एक और मौका…’, बांग्लादेश में धूम मचाकर लौटे जयदेव उनादकट ने कुलदीप यादव के सवाल पर तोड़ी चुप्पी
और पढ़िए – SA के इस दिग्गज खिलाड़ी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा, AB डिविलियर्स के साथ मचाता था धमाल
15 महीने तक पीसीबी अध्यक्ष रहे रमीज राजा
सितंबर 2021 में पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान के विश्व कप विजेता कप्तान इमरान खान द्वारा नियुक्त किए जाने के बाद राजा ने 15 महीने तक पीसीबी अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। उनके छोटे कार्यकाल के दौरान पाकिस्तान ने व्हाइट बॉल क्रिकेट में बेहतर प्रदर्शन किया। टीम टी 20 वर्ल्ड कप के फाइनल तक पहुंची। पिछले दो संस्करणों में टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल और फाइनल में भी जगह बनाई। वे एशिया कप के फाइनल में भी पहुंचे, जहां उन्होंने सुपर 4 चरण में भारत को हराया।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
भारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
1 min agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
5 mins agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
26 mins agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
1 hr agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
1 hr agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
2 hrs agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
2 hrs agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines