हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

T20 World Cup 2026: इंजरी के बावजूद ऑस्ट्रेलियन टीम में शामिल होंगे ये 2 खूंखार पेस बॉलर्स

Australia’s T20 World Cup 2026 Squad: इंजरी की चिंताओं के बावजूद ऑस्ट्रेलिया की टी20 वर्ल्ड कप टीम में पैट कमिंस और जोश हेजलवुड के शामिल होने की संभावना है. हालांकि आखिरी फैसला ग्लोबल टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले लिया जाएगा.

विज्ञापन

Pat Cummins and Josh Hazlewood: ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजों की जोड़ी पैट कमिंस और जोश हेजलवुड फिलहाल चोटिल हैं, लेकिन आईसीसी की रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें भारत और श्रीलंका में होने वाले आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए कंगारुओं के प्रोविजनल स्क्वाड में शामिल किया जा सकता है. पैट कमिंस, जो तीसरे ऐशेज टेस्ट के लिए एडिलेड ओवल में लौटे थे और फिर प्रिकॉशन के तौर पर सीरीज के बाकी हिस्से से बाहर कर दिए गए थे, वो 4 हफ्ते में अपनी पीठ की एक और स्कैन करवाएंगे.

अभी नहीं लिया जाएगा फैसला

7 फरवरी से शुरू होने वाले टूर्नामेंट में उनकी अवेलेबिलिटी पर आखिरी फैसला उस असेस्टमेंट के रिजल्ट के बाद लिया जाएगा. ऑस्ट्रेलिया के हेड कोच एंड्रयू मैकमैनल ने कहा, ‘पैट की स्कैन होने वाली है, मुझे लगता है चार हफ्ते में, ताकि हमें उस समय जानकारी मिल सके कि वह (टी20) विश्व कप के लिए कहां हैं. उन्हें 15 सदस्यीय टीम में नामित किया जाएगा, और फिर हमें ये जानकारी मिलेगी कि वो कैसे हैं.’

हेजलवुड की कंडीशन

जोश हेजलवुड पूरा ऐशेज सीरीज हेमस्ट्रिंग और ऐकिलीज इंजरी के कारण मिस कर चुके हैं, जो 34 साल के पेसर को परेशान कर रही थीं. अपनी चोट से पहले, ये तेज गेंदबाज भारत के खिलाफ व्हाइट-बॉल सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन कर चुके थे और ऐसा लगता है कि वो टी20 वर्ल्ड कप के टाइम तक लौट सकते हैं, जिससे ऑस्ट्रेलिया को बड़ा फायदा होगा. मैकडोनाल्ड ने कहा, ‘जोश गेंदबाजी के लिए लौट रहे हैं. उनके समयसीमा के अनुसार सब कुछ ठीक लगता है.’

विज्ञापन

टिम डेविड को लेकर भी सस्पेंस

ऑस्ट्रेलिया के लिए एक और चिंता का विषय मिडिल-ऑर्डर के हार्ड हिटिंग बल्लेबाज टिम डेविड हैं, जो हाल ही में हॉबार्ट हरिकेंस के लिए बीबीएल में खेलते समय अपने हैमस्ट्रिंग को चोटिल कर बैठे. इस फिनिशर को इसी साल पहले भी इसी तरह की इंजरी के कारण दो महीने के लिए बाहर कर दिया गया था, लेकिन मैकडॉनल्ड का मानना है कि 29 साल के खिलाड़ी ग्लोबल 20-ओवर टूनार्मेंट के लिए वक्त पर फिट होंगे.

यह भी पढ़ें- दिल्ली के इस इलाके में बनेगा वर्ल्ड क्लास क्रिकेट स्टेडियम, इंटरनेशनल और आईपीएल मैच का लुत्फ उठा सकेंगे फैंस

विज्ञापन

मैकडॉनल्ड ने स्कैन से पहले कहा, ‘पता नहीं ये सिर्फ मांसपेशी की चोट है या टेंडन की, और यही हमें टाइमफ्रेम बताएगी. मुझे लगता है कि ये समयसीमा टिम डेविड के लिए भी अनुकूल रहेगी. तो चाहे जो भी चोट हो, उन्हें उपलब्ध होना चाहिए.’ टिम के स्कैन में दाएं हैमस्ट्रिंग में ग्रेड-टू स्ट्रेन का पता लगाया और जिससे डेविड बीबीएल के बाकी हिस्से के लिए बाहर हो गए, हालांकि वो टी20 वर्ल्ड कप के लिए समय पर फिट होने की रीहैबिलिटेशन में ट्रैक पर बने हुए हैं.

कंगारुओं का पहला मैच कब?

ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीम 11 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयरलैंड के खिलाफ अपने टी20 वर्ल्ड कप कैंपेन की शुरुआत करेगी. अपनी तैयारियों के हिस्से के रूप में, वे जनवरी में पाकिस्तान में 3 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेलेगी.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola