PAK Player Copied Hardik Pandya: पाकिस्तान ने हांगकांग सिक्सेस टूर्नामेंट की ट्रॉफी अपने नाम की. उन्होंने कुवैत को फाइनल में 43 रन से हराया. टूर्नामेंट में पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन अच्छा रहा लेकिन मैच के बाद उनके प्लेयर मुहम्मद शहजाद का हार्दिक पांड्या का मजाक उड़ाना निराशाजनक बात थी. उन्होंने हार्दिक के स्टाइल में ट्रॉफी के साथ पोज देते हुए उनकी नकल की और इसी वजह से उन्हें ट्रोल किया जा रहा है. फैंस कह रहे हैं कि एक मामूली ट्रॉफी जीतने के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ी का हार्दिक की कॉपी करना खराब बात है.
मुहम्मद शहजाद ने की हार्दिक पांड्या की नकल
पाकिस्तान टीम ने हांगकांग सिक्सेस टूर्नामेंट में दबदबा दिखाया लेकिन टीम इंडिया के सामने उनकी हार हुई. टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले मुहम्मद शहजाद ने फाइनल जीत के बाद सोशल मीडिया पर हार्दिक पांड्या के पोज में ट्रॉफी के साथ फोटो डाली. बता दें कि दिनेश कार्तिक ने पाकिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद पोस्ट डाला था और पहली जीत पर खुशी जताई थी. शहजाद ने दिनेश कार्तिक की पोस्ट पर जवाब देते हुए लिखा, ‘हांगकांग सिक्सेस का मजेदार तरीके से अंत हुआ. बिजनेस हमेशा की तरह…’
आप नीचे उनकी पोस्ट देख सकते हैं:
भारत और पाकिस्तान के रिश्ते अच्छे नहीं हैं और एशिया कप में भी दोनों टीमों ने हाथ नहीं मिलाया. अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में पाकिस्तान टीम लगातार संघर्ष करती आई है और एक मामूली टूर्नामेंट जीतने के बाद उनका भारतीय क्रिकेट के स्टार खिलाड़ी हार्दिक की नकल करके मजाक उड़ाना हैरान करने वाली बात है.
ये भी पढ़ें:- IND vs SA: टीम इंडिया को टेस्ट सीरीज जीतने के लिए इस खिलाड़ी का देना होगा ‘बलिदान’! आकाश चोपड़ा ने बताया नाम
हार्दिक का मजाक उड़ाना पड़ा भारी
‘ये ICC का टूर्नामेंट तक नहीं है. आप हमारे रिटायर हो चुके खिलाड़ियों के खिलाफ खेले और फिर भी हार गए. हर चीज का एक लेवल होता है.’
‘हमेशा की तरह? भाई अल्लाह से तो डरो यार.’
‘दिग्गज हार्दिक पांड्या को कॉपी करने की कोशिश मत कीजिए.’
‘थोड़ी शर्म कीजिए. आप सभी एक्टिव प्लेयर्स कमेंटेटर्स और कोच की टीम से हार गए.’
‘असली ट्रॉफी? बधाई हो आप इसके हकदार थे लेकिन फिर भी आप टीम इंडिया को नहीं हरा पाए.’
ये भी पढ़ें:- भारत-साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज से कितना बदलेगा पॉइंट्स टेबल? हर मैच के नतीजे के बाद ऐसा दिखेगा WTC Table
संबंधित खबरें
IND vs NZ: तीसरे वनडे पर बारिश का साया, हैमिल्टन में धुल सकता है मैच
4 hrs agoIPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
5 hrs agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
7 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
8 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
9 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
9 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
10 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
11 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
11 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines