Pakistani Player Announces Retirement: पाकिस्तानी फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी ने संन्यास का ऐलान कर दिया है, इससे उनके फैंस में हलचल मची हुई है। स्टार क्रिकेटर के संन्यास लेना फैंस को बिलकुल हजम नहीं हो रहा है। खिलाड़ी ने यह भी बताया कि उन्होंने संन्यास का ऐलान क्यों किया है। आपको बता दें कि पाकिस्तानी स्टार बल्लेबाज को हमेशा से विराट कोहली से जोड़कर देखा जाता रहा है। उन्हें विराट कोहली का हमशक्ल भी बताया जाता है। चलिए आपको बताते हैं कौन है यह स्टार बल्लेबाज।
ये भी पढ़ें:- सूर्यकुमार यादव की SA से विदाई, चोट पर SKY ने खुद ये बात बताई; क्या IPL से हो जाएंगे बाहर?
खिलाड़ी ने क्यों लिया संन्यास
पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज अहमद शहजाद ने पीएसएल से संन्यास ले लिया है। खिलाड़ी इंटरनेशनल क्रिकेट से पहले ही संन्यास ले चुका है, अब बल्लेबाज ने पीएसएल से भी संन्यास का ऐलान कर दिया है। पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज ने सभी छह फ्रेंचाइजियों पर जानबूझकर बाहर रखने का प्रयास करने का भी आरोप लगाया है और पीएसएल से संन्यास लेने की बात कही है। बल्लेबाज ने एक बयान जारी करते हुए इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि पीएसएल से संन्यास लेने का यह मतलब नहीं है कि मैं घरेलू क्रिकेट से भी संन्यास ले रहा हूं। इससे साफ है कि बल्लेबाज ने सिर्फ पीएसएल से संन्यास लिया है, वह घरेलू क्रिकेट खेलते रहेंगे।
ये भी पढ़ें:- PAK vs AUS: पाकिस्तान ने रच दिया इतिहास, 71 साल में पहली बार किया ये कारनामा
2019 में जीती थी ट्रॉफी
अहमद शहजाद ने आगे कहा कि मैंने पिछले कुछ वर्षों में घरेलू क्रिकेट खेलने में कड़ी मेहनत की है। पीएसएल ड्राफ्ट से पहले राष्ट्रीय टी20 कप में भी अच्छा प्रदर्शन रहा था, लेकिन फिर भी मेरा चयन नहीं किया जा रहा था। 32 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा कि आखिरी बार 2020 में पीएसीएल खेलते हुए क्वेटा ग्लैडिएटर्स का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने इसी टीम को साल 2019 की ट्रॉफी भी जिताई थी। अहमद ने कुल 45 पीएसएल मैच खेले हैं, जिनमें 120.06 की स्ट्राइक रेट से 1077 रन बनाए हैं।
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
18 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
38 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: फिर रुकी टीम इंडिया की पारी, बारिश ने दोबारा दी दस्तक
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines