Pakistan vs Australia Test Series: पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का दूसरा मुकाबला 26 दिसंबर से मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के दृष्टिकोण से यह सीरीज काफी अहम है। लेकिन इस सीरीज में भाग्य पाकिस्तान के साथ नहीं दिख रहा है। पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी एक के बाद एक चोटिल होकर सीरीज से बाहर होते जा रहे हैं। पहले तेज गेंदबाज खुर्रम शहजाद सीरीज से बाहर हो गए और फिर स्पिन गेंदबाज नोमान अली को चोटिल होकर सीरीज से बाहर होना पड़ा था। अब पाकिस्तान ने नोमान अली का रिप्लेसमेंट ढूंढ लिया है, जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भाग लेने वाला है। पाकिस्तान ने नोमान अली की जगह धाकड़ गेंदबाज को टीम में शामिल किया है।
ये भी पढ़ें:- Virat Kohli को लेकर बड़ा खुलासा, नहीं थी फैमिली इमरजेंसी! फिर क्यों लौटे King?
किस खिलाड़ी ने बनाई जगह
पाकिस्तान ने नोमान अली की जगह बाएं हाथ के स्पिनर मोहम्मद नवाज को टीम में शामिल किया है। वह काफी कमाल के गेंदबाज हैं। उन्होंने कई दफा अपने प्रदर्शन से टीम को प्रभावित किया है। ऐसे में पाकिस्तान को उम्मीद होगी कि वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी धूम मचाएंगे। पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में अगर पाकिस्तान को इस सीरीज पर कब्जा करना है, तो अगला दोनों मुकाबला अपने नाम करना होगा। इस सीरीज से पहले पाकिस्तान की टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के प्वाइंट्स टेबल में नंबर वन पर थी, लेकिन पहला मैच हारने के बाद पाकिस्तान नंबर दो पर खिसक गया है, जबकि भारतीय टीम नंबर वन पर आ गई है।
ये भी पढ़ें:- IND vs SA: पहले टेस्ट पर बारिश का खतरा, देखें सेंचुरियन में कैसा रहेगा DAY 1 का मौसम
पहले मैच में मिली करारी शिकस्त
ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को पहले मुकाबले में करारी शिकस्त दी थी। पाकिस्तान को पहले मैच में 360 रनों से करारी हार मिली थी। इसी कारण से पाकिस्तान को प्वाइंट्स टेबल में बहुत नुकसान हुआ। अब पाकिस्तान का अगला मुकाबला 26 दिसंबर से 30 दिसंबर के बीच खेला जाएगा। इस सीरीज का आखिरी मुकाबला 3 जनवरी से 7 जनवरी के बीच खेला जाएगा। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि क्या पाकिस्तान इस सीरीज में वापसी कर पाते हैं या फिर पहले मुकाबले की तरह आगे भी शिकस्त खानी पड़ेगी।
ये भी पढ़ें:- रोहित शर्मा की होगी भारत के टी20 स्क्वॉड में वापसी! टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले हो सकता है बड़ा बदलाव
टेस्ट क्रिकेट में हेड टू हेड टक्कर
पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच हेड टू हेड टक्कर की बात करें, तो ऑस्ट्रेलिया का दबदबा रहा है। दोनों के बीच कुल 70 टेस्ट मैच खेले गए हैं। इनमें से 35 मैचों में ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली है, जबकि पाकिस्तान सिर्फ 15 मुकाबले ही अपने नाम कर सका है। इसके अलावा 20 मैच ड्रॉ रहा था। हालांकि 35 में से 27 मैच ऑस्ट्रेलिया ने अपने घर पर ही जीते हैं, इसके अलावा पाकिस्तान ने अपने घर पर 7 मुकाबले जीते हैं।
संबंधित खबरें
पांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
23 mins agoभुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, 16 ओवर में लुटाए 180 रन
56 mins agoभारत की हार पर अय्यर का बड़ा बयान, इस कमजोरी को ठहराया जिम्मेदार
1 hr agoनमन धीर की एक गलती से हारी टीम इंडिया, टिम सीफर्ट का कैच छोड़ना पड़ा महंगा
1 hr agoVIDEO: श्रेयस अय्यर के 'Mana Wave' सेलिब्रेशन का क्या है राज?
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाने को लेकर खुलकर बोले गौतम गंभीर
1 hr agoग्लेन फिलिप्स ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ 341 रन ठोक तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया को हराकर अफगानिस्तान बना हांगकांग सुपर सिक्सेस का नया चैंपियन
2 hrs agoअर्शदीप सिंह का पावरप्ले में राज, दुनिया के दिग्गज गेंदबाजों को छोड़ा पीछे
2 hrs ago5वें T20I में हारी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ने 18 ओवर में ही जीता मुकाबला
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines