Pakistan Cricket Team: पाकिस्तान क्रिकेट टीम में आईसीसी विश्व कप 2023 के बाद से एक के बाद एक खेल हो रहा है। पाकिस्तान को विश्व कप में बुरी तरह टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था, इसके बाद से पाकिस्तान टीम में जैसे भूचाल आ गया है। पाकिस्तान के चीफ सेलेक्टर वहाब रियाज ने एक दिन पहले ही पूर्व क्रिकेटर सलमान बट को सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया था। इसके बाद वहाब की खूब आलोचना होने लगी। आलोचकों के दबाव में आकर वहाब ने कठोर कदम उठाया है।
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: ड्रीम 11 में इन 5 खिलाड़ियों को जरूर करें शामिल, आज ही हो जाएंगे मालामाल!
2010 में फंसे थे सलमान बट
बता दें कि पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर सलमान बट साल 2010 में स्पॉट फिक्सिंग में फंसे चुके हैं। इसके कारण से उनका क्रिकेट करियर तो खत्म हुआ ही साथ ही 5 साल की जेल की सजा भी काटनी पड़ी थी। चीफ सेलेक्टर वहाब रियाज ने उन्हीं सलमान बट को टीम का सलाहकार बना दिया था, इससे फैंस नाराज हो गए और वहाब की खूब आलोचना करने लगे। वहाब ने फौरन आलोचकों के दबाव में कठोर एक्शन लिया और सलमान बट को उसके पद से बर्खास्त कर दिया। वहाब ने खुद ही सलमान बट को सलाहकार बनाया था, लेकिन उन्होंने खुद एक दिन बाद ही सलाहकार सलमान बट को पद से बर्खास्त कर दिया है। इससे पाकिस्तान क्रिकेट टीम में बड़ा भूचाल आ गया है।
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: प्लेइंग इलेवन से इन 3 खिलाड़ियों का कटेगा पत्ता! कौन 3 होंगे शामिल?
यहां पढ़ें सलमान का क्रिकेट करियर
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर सलमान बट ने पाकिस्तान के लिए 33 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें 30.47 की औसत से 1889 रन बनाए हैं। उन्होंने 78 वनडे मैच भी खेले हैं, जिसमें 36.33 की औसत से 2725 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने कुल 24 टी-20 मैचों में 28.33 की औसत से 595 रन बनाए हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि सलमान बट आईपीएल भी खेल चुके हैं। साल 2008 में वह कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के हिस्सा थे। उन्होंने कोलकाता के लिए 7 आईपीएल मैच खेले, जिसमें उन्होंने 193 रन बनाए हैं। स्पॉट फिक्सिंग में फंसने के बाद साल 2008 से साल 2015 तक उन्हें जेल में काटना पड़ा। फिर उन्होंने 2016 में घरेलू क्रिकेट वापसी की थी, लेकिन दोबारा इंटरनेशनल मैच खेलने का मौका नहीं मिला।
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
4 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
5 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
5 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
6 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
6 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
7 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
7 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
7 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
8 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines