Pakistan Cricket Team: बाबर आजम की अगुवाई वाली पाकिस्तान टीम आईसीसी विश्व कप 2023 से बाहर हो गया है। पाकिस्तान सेमीफाइनल के लिए भी प्रवेश नहीं कर सका है। पाकिस्तान के कई बड़े दिग्गजों ने पाकिस्तान की हार के लिए कप्तान बाबर आजम को जिम्मेदार ठहराया था। इस दबाव में आकर बाबर आजम ने कप्तानी छोड़ दी है। इसके बाद बाबर की जगह शाहीन अफरीदी को वाइट बॉल की कप्तानी सौंपी गई है। अब पाकिस्तान के कप्तान के बाद कोच भी बदल गए हैं। पाकिस्तान के नए हेड कोच पूर्व कप्तान मोहम्मद हाफिज को बनाया गया है।
कौन बने पाकिस्तान के नए हेड कोच
ईएसपीएन क्रिकइन्फो की एक रिपोर्ट के अनुसार पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद हफीज को आगामी ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दौरे के लिए पाकिस्तान के मुख्य कोच के रूप में चुना गया है। फिलहाल, हफीज ऑस्ट्रेलिया में होने वाले आगामी तीन टेस्ट मैचों और न्यूजीलैंड में पांच टी20 मैचों में दोहरी भूमिका निभाते नजर आएंगे। पीसीबी ने पाकिस्तान कोचिंग स्टाफ के पोर्टफोलियो में बदलाव किया है। पीसीबी ने कहा कि सभी कोच राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में काम करना जारी रखेंगे, जबकि ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में आगामी श्रृंखला के लिए नए हेड कोच मोहम्मद हफीज होंगे।
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: क्या Final में खेल पाएंगे शुभमन गिल? Semi Final में हुए थे रिटायर्ड हर्ट, पढ़ें ताजा Update
सुर्खियों में रहे थे मोहम्मद हफीज
पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर मोहम्मद हफीज हाल ही में पीसीबी क्रिकेट तकनीकी समिति के हिस्सा थे। पूर्व ऑलराउंडर पाकिस्तान पुरुष टीम के हिस्सा थे, जिसने 2017 में इंग्लैंड में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। ऐसे में एक अनुभवी खिलाड़ी को टीम का हेड कोच बनाना पाकिस्तान टीम के लिए कितना फायदेमंद होता है, यह देखने वाली बात होगी। मोहम्मद हफीज हाल ही में सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियों में भी रहे थे। हफीज ने भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को सेल्फिश कहा था। हालांकि बाद में इंग्लैंड के क्रिकेटर ने उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया था।
संबंधित खबरें
कितने बजे शुरू होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
1 hr agoबदल गया भारत-श्रीलंका पहले वनडे का वेन्यू, देखें सीरीज का अपडेटेड शेड्यूल
2 hrs agoLIVE मैच के दौरान हुआ भयानक हादसा, फील्डिंग करते वक्त खिलाड़ी का मुड़ा पैर
2 hrs agoविजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब
2 hrs agoIND vs NZ सीरीज के बीच न्यूजीलैंड वनडे और ए स्क्वॉड से बाहर हुए 5 खिलाड़ी
3 hrs agoबारिश के कारण रद्द हो सकता है दूसरा वनडे, वेलिंग्टन के मौसम ने बढ़ाई टेंशन
4 hrs agoमाइक हसी की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी
4 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए खुशखबरी, बांग्लादेश का दौरा कर सकती है टीम इंडिया
4 hrs agoसैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, खुद दिया हिंट
5 hrs agoएक महीने के लिए बैन हुए थे KKR के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लीन, जानें मिली सजा
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines