PAK Team Misbehave Umpire: पाकिस्तान टीम के फखर जमान और शाहीन अफरीदी अंपायर के फैसले से खुश नहीं थे. वो बेशर्मी पर उतर आए और उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में अंपायर के साथ बदतमीजी की. पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में मैच हुआ और श्रीलंका की पारी के 19वें ओवर में एक कैच को लेकर बवाल हुआ. इसी के बाद पाकिस्तानी प्लेयर अंपायर से भीड़ गए. बाद में इन खिलाड़ियों ने उनके फैसले का मजाक भी बनाया. ICC से उन्हें इसी को लेकर कड़ी सजा मिल सकती है.
कैच को लेकर बवाल हुआ शुरू
ट्राई सीरीज फाइनल में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच मैच हुआ. इस मुकाबले में श्रीलंका की बल्लेबाजी के दौरान 19वें ओवर में शाहीन अफरीदी गेंद डाल रहे थे. दासुन शनाका शॉट लगाने गए और ऐज लग गया. गेंद ऊपर गई और फखर जमान ने डाइव लगाकर कैच पकड़ा. फैसला तीसरे अंपायर के पास गया और उन्होंने नॉट आउट करार दे दिया. फखर जमान और पाकिस्तान टीम को ये फैसला पसंद नहीं आया. वो अंपायर से बहस करने लग गए.
ये भी पढ़ें:- IND vs SA: रोहित-विराट नहीं, इस खिलाड़ी के आगे थर-थर कांपेंगे गेंदबाज! डेल स्टेन ने बताया कौन बनाएगा सबसे ज्यादा रन
पाकिस्तान टीम ने दिखाई बेशर्मी
शाहीन अफरीदी ने ओवर की आखिरी गेंद पर श्रीलंका के कप्तान को क्लीन बोल्ड करके पवेलियन का रास्ता दिखाया. इसके बाद शाहीन गुस्से में नजर आए और फखर जमान भी सेलिब्रेशन के लिए आए. दोनों ने इसी बीच बेशर्मी दिखाई और अंपायर की ओर देखकर अपील करने लगे. शाहीन ने इसी बीच हाथ ऊपर करके अंपायर से पूछने का प्रयास भी किया कि ये आउट ही है, या नहीं. दोनों का ये रवैया फैंस को पसंद नहीं आ रहा है.
ICC से मिलेगी कड़ी सजा?
पिछले कुछ समय में ICC के नियम काफी सख्त हो गए हैं. विरोधी टीम या फैंस से बदतमीजी करने पर प्लेयर्स पर कड़ा फाइन लगता है और उनकी मैच फीस काट दी जाती है. अब अंपायर के साथ पाकिस्तान टीम ने बहस की और इसी कारण ICC उनकी मैच फीस काट सकती है. इसके अलावा उन्हें सजा के रूप में डिमेरिट पॉइंट भी थमाए जा सकते हैं.
ये भी पढ़ें:- IND vs SA: ऋतुराज IN, पंत OUT… पहले वनडे में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग 11! बदला लेने के लिए तैयार गंभीर की टीम
संबंधित खबरें
IPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
1 hr agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
2 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
3 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
4 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
4 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
5 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
6 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
6 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
7 hrs agoगौतम गंभीर सहित सभी क्रिकेटरों ने दिवाली पर दी फैंस को शुभकामनाएं
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines