हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ऑस्ट्रेलिया में फिर फ्लॉप बाबर आजम, बारिश की वजह से बच गई टीम की लाज 

Babar Azam: लगातार खराब प्रदर्शन के कारण पाकिस्तान की टीम ने अपने स्टार बल्लेबाज बाबर आजम को टी20 टीम से बाहर कर दिया. जिसके कारण ही अब बाबर ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग में खेलते हुए नजर आ रहे हैं. जहां पर बाबर ने बहुत ही खराब प्रदर्शन करके फैंस के बीच नाक कटा ली है. हालांकि बारिश की वजह से टीम की आखिरी में इज्जत बच गई.

विज्ञापन
Babar Azam

Babar Azam: बिग बैश लीग 2025-26 में पाकिस्तान टीम के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम सिडनी सिक्सर्स के लिए खेलते हुए नजर आ रहे हैं. जहां पर बाबर आजम ने बहुत ही खराब प्रदर्शन किया है. होबार्ट हेरिकेंस के खिलाफ मुकाबले में फैंस को बाबर आजम से बड़ी उम्मीद थी. हालांकि उन्होंने इस मुकाबले में भी खराब बल्लेबाजी करके ऑस्ट्रेलिया में अपनी नाक कटा ली. हालांकि बारिश की वजह से मैच अंत में रद्द हो गया और उनके टीम की इज्जत बच गई. 

बाबर आजम ने फिर तोड़ा फैंस का दिल 

सिडनी सिक्सर्स और होबार्ट हेरिकेंस के बीच बिग बैश लीग 2025-26 का 31वां मुकाबला खेला गया. जहां पर होबार्ट हरिकेंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. सिडनी सिक्सर्स के लिए स्टीव स्मिथ और बाबर आजम बल्लेबाजी करने के लिए आए. बाबर आजम ने 14 गेंदों में सिर्फ 9 रन बनाए और स्मिथ ने 16 गेंदों में 19 रन जोड़े. जिसके कारण ही उनकी टीम 5 ओवरों में बिना विकेट गंवाकर 32 रन ही बनाए. टी20 फॉर्मेट में ये बहुत ही खराब शुरुआत कही जाएगी. हालांकि इसी समय बारिश शुरू हो गई जिसके कारण ही मुकाबला आगे नहीं खेला जा सका और अंत में रद्द हो गया. 

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: वडोदरा वनडे से पहले बदला टीम इंडिया का स्क्वाड, ऋषभ पंत के रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान

विज्ञापन

लगातार खराब बल्लेबाजी कर रहे हैं बाबर 

पिछले कुछ सालों में बाबर आजम का प्रदर्शन लगातार गिरता जा रहा है. खासकर टी20 फॉर्मेट में उनकी धीमी बल्लेबाजी टीम के लिए बहुत चिंता का विषय बना हुआ है. धीमी बल्लेबाजी के कारण ही पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया है. फिलहाल वो टी20 वर्ल्ड कप 2026 की टीम में भी नहीं नजर आ रहे हैं. ऐसे में जिस अंदाज में बाबर खेल रहे हैं, उससे पाकिस्तान की टीम में उनकी वापसी बहुत ज्यादा मुश्किल नजर आ रही है. हालांकि वो वनडे और टेस्ट में पाकिस्तान के लिए लगातार खेल रहे हैं.

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: शुभमन गिल ने रोहित-विराट को लेकर दिया बड़ा बयान, आईसीसी ने भी किया पोस्ट

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola