World Cup 2023: पाकिस्तान को वर्ल्ड कप 2023 में भारत के खिलाफ मिली हार के बाद पाकिस्तान के कोच मिकी ऑर्थर ने एक विवादित बयान दिया था। अब खबरें आ रही हैं कि इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) उनके इस बयान को रिव्यू करेगी। यानी अगर इस रिव्यू में ऑर्थर को गलत पाया जाता है तो उनके खिलाफ एक्शन भी लिया जा सकता है। आपको बता दें कि पाकिस्तान की वर्ल्ड कप मैच में 14 अक्टूबर को भारत के खिलाफ हार के बाद ऑर्थर ने बीसीसीआई को लेकर एक बयान दिया था।
ICC चेयरमैन ने दिया बयान
मिकी ऑर्थर के इस बयान को लेकर आईसीसी चेयरमैन ग्रेग बार्क्ले ने बयान जारी किया है। लॉस एंजेलेस ओलंपिक में क्रिकेट के शामिल होने पर बार्क्ले मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उसी दौरान उनसे मिकी ऑर्थर को लेकर भी सवाल पूछा गया। ईएसपीएन क्रिकइंफो से मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने कहा कि, हर इवेंट में इस तरह की आलोचना कहीं ना कहीं से होती ही है। अभी यह इवेंट (वनडे वर्ल्ड कप 2023) शुरू ही हुआ है। अभी हम पूरा मामला देखेंगे और रिव्यू करेंगे कि क्या बदलाव किए जाते हैं। साथ ही बयान को भी रिव्यू किया जाएगा। लेकिन मुझे भरोसा है कि यह यादगार वर्ल्ड कप होगा।
यह भी पढ़ें:- पाक ऑलराउंडर को अपनी ही टीम पर शक! नहीं मानता सेमीफाइनल में पहुंचने के लायक, कर दी ये भविष्यवाणी
ICC Chairman Greg Barclay
क्या बोले थे ऑर्थर?
पाकिस्तान के हेड कोच मिकी ऑर्थर ने भारत के खिलाफ हार झेलने के बाद कहा था कि, ‘मैं अगर ऐसा नहीं बोलूंगा तो लगेगा कि झूठ कह रहा। लेकिन यह आईसीसी इवेंट नहीं बल्कि बीसीसीआई इवेंट लग रहा है। यह द्विपक्षीय सीरीज जैसा लग रहा है। यह बीसीसीआई का इवेंट जैसा लग रहा है।’ इसको लेकर क्रिकेट फैंस और कुछ पूर्व क्रिकेटर्स ने भी ऑर्थर पर निशाना साधा था और हार के लिए बेकार के कारण देने के लिए आलोचना की थी। फैंस ने उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया था।
यह भी पढ़ें:-भारत को मिल गया है दूसरा धोनी! स्टार क्रिकेटर ने खोला ड्रेसिंग रूम के अंदर का राज
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
1 hr agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
2 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
3 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
4 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
4 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
4 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
5 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
5 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines