Pakistan Defeated UAE: एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितंबर से होने वाली है। इसके पहले ट्राई सीरीज चल रही है, जिसमें पाकिस्तान, UAE और अफगानिस्तान की टीम हिस्सा ले रही है। पाकिस्तान और UAE के बीच श्रृंखला का दूसरा मैच हुआ। इस मुकाबले में सैम अयूब और हसन नवाज ने कमाल का प्रदर्शन किया। पाकिस्तान ने बड़ी जीत अपने नाम की और यह एशिया कप से पहले उन्हें काफी आत्मविश्वास देगा।
पाकिस्तान के सैम अयूब और हसन नवाज चमके
पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी की और सलामी बल्लेबाज सैम अयूब ने 38 गेंदों का सामना करते हुए 69 रन बना डाले। कप्तान सलमान अली आगा और फखर जमान का बल्ला नहीं चला। हालांकि, हसन नवाज ने 26 गेंदों में 56 रन जड़ दिए, वहीं मोहम्मद नवाज ने भी 25 रन बनाए। इन बल्लेबाजों के योगदान से पाकिस्तान ने स्कोरबोर्ड पर 207 रन दर्ज कर लिए लेकिन पूरे 10 विकेट गंवा दिए।
UAE को मिली करारी हार
208 रनों का पीछा कर रही UAE के लिए चीजें आसान नहीं होने वाली थी। कप्तान मुहम्मद वसीम और जोएब खान ने अच्छी शुरुआत दी लेकिन वो पवेलियन लौट गए। आसिफ खान ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और 35 गेंदों में 77 रन जड़ दिए। उन्होंने 6 छक्के और 6 चौके लगाए। हालांकि, उन्हें किसी भी बल्लेबाज का साथ नहीं मिला और वो 8 विकेट खोकर मात्र 176 रन बना पाए। अंत में UAE को 31 रनों से हार का सामना करना पड़ेगा। पाकिस्तान के हसन अली ने 3 और मोहम्मद नवाज ने 2 विकेट झटके।
पाकिस्तान को नहीं खल रही बाबर-रिजवान की कमी
बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को दिसंबर 2024 के बाद टी20 अंतर्राष्ट्रीय टीम से बाहर कर दिया गया था। पाकिस्तानी टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं था और लगा था कि एशिया कप के स्क्वाड में इन दोनों की जगह मिलेगी। वो अपने अनुभव से पाकिस्तान को मदद कर सकते थे। हालांकि, उन्हें पूरी तरह इग्नोर किया गया और UAE को रौंदने के साथ पाकिस्तान की टीम ने यह बता दिया कि उन्हें बाबर-रिजवान की कमी नहीं खल रही है।
एशिया कप के लिए पाकिस्तान का स्क्वाड: सलमान अली (कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमान, हरिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), हसन नवाज, वसीम जूनियर, साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, सलमान मिर्जा, शाहीन शाह अफरीदी और सुफियान मोकिम
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
26 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
47 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines