ODI World Cup 2023. पाकिस्तान क्रिकेट में इनदिनों जमकर उथल-उथल देखने को मिल रही है। इसकी वजह वर्ल्ड कप 2023 में बाबर एंड कंपनी का निराशजनक प्रदर्शन है। यही वजह है कि फैंस के साथ-साथ पूर्व दिग्गज क्रिकेटर भी लगातार उनकी आलोचना कर रहे हैं। खिलाड़ियों के निराशजक प्रदर्शन के बीच पाकिस्तान के एक सीनियर खिलाड़ी ने पीसीबी पर बड़ा आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बोर्ड चाहता ही नहीं है कि हम वर्ल्ड कप जीतें, जिससे वह अपने हिसाब से फैसले ले सकें।
वर्ल्ड कप के बीच सीजन में पाकिस्तान क्रिकेट में भारी उठापटक देखने को मिल रही है। हाल ही में बाबर आजम की प्राइवेट चैट को मीडिया में रिलीज कर दिया गया था। बात यहीं तक नहीं रुकी। जारी बवंडर के बीच टीम के चीफ सेलेक्टर इंजमाम उल हक ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इंजमाम के इस्तीफा देने की वजह हितों का टकराव बताया जा रहा है।
पाकिस्तान के एक सीनियर खिलाड़ी ने नाम न छापने की शर्त पर क्रिकबज्ज से बातचीत के दौरान कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड चाहता है कि हम वर्ल्ड कप 2023 में फेल हो जाएं। वे चाहते ही नहीं हैं कि हम वर्ल्ड कप जीतें, ताकि वह अपनी मन के मुताबिक टीम में बदलाव कर सकें और यह तय कर सकें कि कौन सा खिलाड़ी टीम में रहेगा और कौन कप्तानी करेगा।’
सेमी फाइनल की रेस से करीब बाहर हो गई है पाकिस्तान:
वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ जारी मुकाबले को छोड़कर अबतक कुल छह मुकाबले खेले हैं। इस बीच उन्हें दो मुकाबलों में जीत मिली है, जबकि चार मुकाबलों में शिकस्त का सामना करना पड़ा है। अंकतालिका में टीम के चार अंक (-0.387) हैं और वह सातवें स्थान पर काबिज हैं।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
54 mins agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
2 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
2 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
3 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
4 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
11 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
11 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
12 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
12 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines