PCB Writes Letter To ICC Supporting Bangladesh: आईसीसी और बांग्लादेश के विवाद में अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की भी एंट्री हो गई है. दरअसल पीसीबी ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल को एक लेटर लिखा है, जिसमें उन्होंने राजनीतिक और सुरक्षा चिंताओं के कारण 2026 के टी-20 वर्ल्ड कप में भारत में अपने मैच खेलने से बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के इनकार का समर्थन किया है.
PCB का ICC को लेटर
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तरफ से ये लेटर मंगलवार 20 जनवरी को भेजा गया था. गौरतलब है कि ICC ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को 21 जनवरी 2026 तक का अल्टीमेटम दिया है, बुधवार को बीसीबी को ये फैसला लेना है कि वो टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारत में अपनी नेशनल टीम भेजेगा या नहीं. अगर बांग्लादेश इनकार करता है, तो उनकी जगह स्कॉटलैंड को इस ग्लोबल टूर्नामेंट का टिकट दिया जा सकता है.
कैसे शुरु हुई टेंशन?
ये विवाद तब शुरू हुआ जब बीसीसीआई के निर्देश पर आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज कर दिया. जिससे टेंशन बढ़ गई. जिससे राजनीतिक दखल में इजाफा हुआ और टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर खींचतान और भी ज्यादा लंबी हो गई.
ICC नहीं बदलना चाहता अपना मन
आईसीसी ने बांग्लादेश के ग्रुप-स्टेज मैचों को भारत से टूर्नामेंट के को-होस्ट श्रीलंका में शिफ्ट करने की गुजारिश पर चर्चा करने के लिए एक बोर्ड मीटिंग बुलाई है. हालांकि PCB के इस दखल की टाइमिंग पर सवाल उठे हैं, लेकिन ये समझा जाता है कि इससे आईसीसी के फैसले में बदलाव होने की संभावना नहीं है.
‘तय शेड्यूल के हिसाब से हों मैचेज’
वर्ल्ड क्रिकेट की टॉप गवर्निंग बॉडी इस बात पर कायम है कि टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल नहीं बदला जाना चाहिए और उसने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को बता दिया है कि मैच भारत में तय वक्त और वेन्यू के हिसाब से ही होने चाहिए.
पीसीबी दे रहा दखल
पीसीबी की ऐसे वक्त में एंट्री हुई है जब सॉल्यूशन खोजने का वक्त करीब आ गया था. इससे पहले मीडिया रिपोर्ट में ये बात सामने आई थी कि पाकिस्तान बांग्लादेश के मैचों की मेजबानी करना चाहता है, और इस बात पर भी फिर से विचार कर सकता है कि वो पाक क्रिकेट टीम को टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भेजेगा या नहीं, हालांकि इन खबरों को लेकर कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं आई है.
संबंधित खबरें
चौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
4 mins agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
1 hr agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
11 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
12 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
12 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
13 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
13 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines