Pakistan Cricket Board Controversy: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और टीम डायरेक्टर मोहम्मद हफीज के बीच इन दिनों कुछ भी सही नहीं चल रहा है। हाल ही में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मंच से टीम के डायरेक्टर मोहम्मद हफीज को प्रेस कॉन्फ्रेंस करने की अनुमति नहीं मिली थी। जिसके बाद से अब बोर्ड और डायरेक्टर के बीच जंग छिड़ती हुई दिखाई दे रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और टीम डायरेक्टर के बीच के संबंधों में दरारें आने लगी है।
जबसे पाकिस्तान की टीम ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड का दौरा करके वापस लौटी है तबसे पाकिस्तान क्रिकेट और डायरेक्टर के बिगड़ते संबंधों की खबरें सामने आने लगी है। वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान टीम के कुछ सीनियर खिलाड़ी भी मोहम्मद हफीज के निर्णयों से बेहद नाराज है। अब पाकिस्तान क्रिकेट में घमासान बढ़ता ही जा रहा है।
वहाब रियाज भी मोहम्मद हफीज से खफा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान टीम के डायरेक्टर मोहम्मद हफीज ये जानकारी देना चाहते थे कि ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के दौरे पर पाकिस्तान टीम क्यों हारी और कहां उनसे गलती हुई। लेकिन इसको लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तरफ से मोहम्मद हफीज को प्रेस कॉन्फ्रेंस की इजाजत नहीं दी गई। अब माना जा रहा है हफीज के लिए अपनी मौजूदा भूमिका में बने रहना मुश्किल हो रहा है।
दूसरी तरफ बताया जा रहा है कि पाक टीम के मुख्य चयनकर्ता वहाब रियाज और मोहम्मद हफीज की भी आपस में नहीं बनती है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के साथ हुई पाक बोर्ड की बैठक में मोहम्मद हफीज ने पाकिस्तान की हार के लिए मुख्यचयनकर्ता वहाब रियाज को जिम्मेदार ठहराया था।
मोहम्मद हफीज की जगह पर खतरा!
रिपोर्ट्स के मुताबिक जानकारी सामने आ रही है कि अब मोहम्मद हफीज के लिए पाकिस्तान टीम के डायरेक्टर के रूप में बने रहना काफी मुश्किल हो रहा है। वहीं दूसरी तरफ हाल ही में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को नया चेयरमैन मिला है। सैयद मोहसिन रजा नकवी को पाक क्रिकेट बोर्ड का नया चेयरमैन बनाया गया है। वहीं अब मोहसिन रजा नकवी पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए नया विदेशी कोच लाना चाहते हैं।
ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में मिली हार
वनडे विश्व कप 2023 में पाकिस्तान टीम की कमान बाबर आजम के हाथों में थी। इस टूर्नामेंट में पाक टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था और टीम प्लेऑफ में भी जगह नहीं बना पाई थी। विश्व कप खत्म होने के बाज बाबर आजम को कप्तानी से हचा दिया गया था। पाकिस्तान की टेस्ट टीम का कप्तान शान मसूद और टी20 टीम का कप्तान शाहीन अफरीदी को बनाया गया। जिसके बाद शान मसूद की कप्तानी में पाक टीम ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज हारी तो वहीं शाहीन अफरीदी की कप्तानी में टीम न्यूजीलैंड में टी20 सीरीज हारी थी।
ये भी पढ़ें:- Watch Video: मार्श कप में मैच के दौरान गेंद लगने से बीच मैदान में गिरा खिलाड़ी, मुंह से निकला खून
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: श्रेयस अय्यर का तीसरे टेस्ट मैच से कट सकता है पत्ता, Playing 11 में किसकी होगी एंट्री?
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
26 mins agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
7 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
8 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
8 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
9 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
10 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
10 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
10 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
10 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines