Sikandar Raza Younger Brother Passed Away: जिम्बाब्वे के टी-20 इंटरनेशनल कप्तान सिकंदर रजा पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जब उनके छोटे भाई मोहम्मद महदी का सोमवार, 29 दिसंबर 2025 को 13 साल की उम्र में निधन हो गया. महदी को अगले ही दिन हरारे के वॉरेन हिल्स कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक किया गया. जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड ने बताया कि रजा के भाई को हीमोफीलिया था, जो एक रेयर जेनेटिक ब्लीडिंग डिसऑर्डर है जिसमें खून ठीक से जमता नहीं है. बोर्ड ने अपने बयान में कहा कि महदी की मौत हाल के हेल्थ कॉम्पलिकेशंस के कारण हुई है.
जिम्बाब्वे क्रिकेट का शोक संदेश
जिम्बाब्वे क्रिकेट के बयान में कहा गया, ‘जिम्बाब्वे क्रिकेट (ZC) जिम्बाब्वे के टी20 इंटरनेशनल कप्तान सिकंदर रजा और उनके परिवार के प्रति उनके प्यारे छोटे भाई मुहम्मद महदी के असामयिक निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करता है, जिनका 29 दिसंबर 2025 को हरारे में 13 साल की उम्र में निधन हो गया. मुहम्मद महदी को हीमोफीलिया था और दुख की बात है कि हाल की सेहत से जुड़ी परेशानियों की वजह से उनका निधन हो गया. उन्हें 30 दिसंबर 2025 को हरारे के वॉरेन हिल्स कब्रिस्तान में दफनाया गया. ZC बोर्ड, मैनेजमेंट, खिलाड़ी और स्टाफ इस बेहद मुश्किल वक्त में सिकंदर रजा और उनके परिवार के साथ एकजुटता से खड़े हैं. अल्लाह उन्हें सुकून और हिम्मत दे और मुहम्मद महदी की आत्मा को हमेशा शांति मिले.’ रजा ने अपने एक्स हैंडल पर जिम्बाब्वे क्रिकेट के मैसेज का जवाब ब्रोकेन हार्ट वाले इमोजी से दिया.
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में आएंगे नजर
रजा आखिरी बार ILT20 2025 कैंपेन के दौरान शारजाह वॉरियर्स के लिए खेलते दिखे थे, जहां उन्होंने 10 मैच खेले और 171 रन बनाए और 10 विकेट लिए. उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के बावजूद, वॉरियर्स 10 मैचों में से तीन जीत के साथ टेबल में सबसे नीचे रहने के बाद टूर्नामेंट के प्ले-ऑफ में जगह नहीं बना पाई. रज़ा फरवरी में टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान एक्शन में दिखेंगे, जहां वो जिम्बाब्वे की कप्तानी करेंगे. ये अफ्रीकी देश ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, आयरलैंड और ओमान के साथ ग्रुप में है. वो 9 फरवरी को ओमान के खिलाफ अपना कैंपेन शुरू करेंगे.
आईपीएल में खेले 2 सीजन
सिकंदर रजा ने 2023 और 2024 में पंजाब किंग्स की तरफ से आईपीएल के 2 सीजन में हिस्सा लिया था. इस दौरान उन्होंने 9 मैचौं में 26.00 की औसत और 133.82 की स्ट्राइक रेट से 182 रन बनाए. इंडियन प्रीमियर लीग में उनका हाईएस्ट स्कोर 57 रहा. रजा का जन्म पाकिस्तान के सियालकोट में 24 अप्रैल 1986 को हुआ था, साल 2002 में वो अपने वतन को छोड़कर जिम्बाब्वे शिफ्ट हो गए थे.
संबंधित खबरें
फैंस की इस हरकत पर भड़के विराट कोहली, मैदान पर बल्ला फेंकने का वीडियो वायरल
4 mins agoशून्य पर ढेर हुए गिल, 72वें मैच में पहली बार देखना पड़ा ये बुरा दिन
14 mins agoभारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को रौंदकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
20 mins agoNZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
2 hrs agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
2 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
3 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
4 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines