IND vs BAN, World Cup 2023: पाकिस्तान की टीम को वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में आठवीं बार भारत के हाथों हार झेलनी पड़ी है। इसके बाद भी पाकिस्तान के क्रिकेट फैंस और वहां के कुछ सेलिब्रिटीज का जोश ठंडा नहीं हो रहा है। खुद तो पाकिस्तान हार गया भारत से लेकिन अब वहां के लोग बांग्लादेश द्वारा भारत को हराने की दुआ कर रहे हैं। इसी को लेकर पाकिस्तान की एक्ट्रेस और सोशल एक्टिविस्ट ने अनोखा बयान दिया है। उन्होंने बांग्लादेश को भारत द्वारा हराने पर एक खास ऑफर भी दिया है।
पाकिस्तानी एक्ट्रेस का लुभावना ऑफर
पाकिस्तान की एक्ट्रेस सहर शिनवारी का एक्स पर किया गया एक पोस्ट काफी वायरल हो रहा है। उन्होंने अपने इस पोस्ट में लिखा है कि, ‘हमारे बंगाली बुंधु (बांग्लादेश की टीम) अगले मैच में हमारा बदला लेंगे। अगर बांग्लादेश भारतीय टीम को मात देती है तो मैं एक बंगाली ब्यॉय के साथ फिश डिनर डेट पर जाऊंगी।’ सहर अक्सर अपने पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं। उन्होंने अफगानिस्तान के लिए भी एक पोस्ट करते हुए लिखा था कि वह अफगान टीम द्वारा वर्ल्ड कप जीतने की दुआ कर रही हैं।
यह भी पढ़ें:- मोहम्मद शमी को फिर नहीं मिलेगा मौका! बॉलिंग कोच ने बताए स्टार पेसर को बाहर रखने के कारण
कौन हैं सहर शिनवारी?
अगर एक्स बायो के हिसाब से देखें को सहर पाकिस्तान की एक एक्ट्रेस और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। वह कराची की रहने वाली हैं। अक्सर सोशल मीडिया पर वह राजनीतिक और राष्ट्र से जुड़े मुद्दों पर पोस्ट करती रहती हैं। उन्होंने इजरायल और हमास के बीच जारी जंग को लेकर भी कई पोस्ट किए हैं। उनके ज्यादातर पोस्ट भारत विरोधी भी होते हैं।
यह भी पढ़ें:- ‘अंपायर्स के भी आंकड़े देने चाहिए…’, डेविड वॉर्नर ने वर्ल्ड कप 2023 के बीच उठाया बड़ा मुद्दा
टीम इंडिया की नजरें जीत के चौके पर
भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप 2023 के पहले तीन मैचों में पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान को मात दी है। टीम की नजरें अब 19 अक्टूबर को बांग्लादेश के खिलाफ जीत का चौका लगाने पर होंगी। हालांकि, बांग्लादेश की टीम ने साल 2007 में वनडे वर्ल्ड कप में भारत को हराया था। लेकिन वो वक्त और टीम अलग थी। इस बार बांग्लादेश के लिए ऐसा करना आसान नहीं होगा।
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
21 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines