Pakistan vs Prime Minister’s XI: पाकिस्तान की टीम मौजूदा समय में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। ग्रीन टीम को यहां मेजबान टीम के साथ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। टेस्ट सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलियाई वातावरण से तालमेल बिठाने के लिए पाक टीम ऑस्ट्रेलियाई घरेलू टीम प्राइम मिनिस्टर XI के साथ चार दिवसीय अभ्यास मैच खेल रही है। इस मैच के पहले दिन ही पाकिस्तान के नवनियुक्त कप्तान शान मसूद जबर्दस्त लय में नजर आए। उन्होंने अपनी टीम के लिए तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए उम्दा शतकीय पारी खेली।
हालांकि, पहले दिन की समाप्ति के बाद मसूद के शतक से ज्यादा एक नस्लीय शब्द काफी सुर्खियों में रहा। लाइव टेलीकास्ट के दौरान स्कोरबोर्ड पर बार-बार एक ऐसा शब्द दिखाया जा रहा था जो नस्लीय अर्थों में इस्तेमाल किया जाता है।
यह भी पढ़ें- गौतम गंभीर और श्रीसंत के बीच हुई तीखी नोकझोंक, पूर्व तेज गेंदबाज ने VIDEO शेयर कर कहा- आज नहीं तो कल यह बात…
अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर वह क्या शब्द था जो नस्लीय अर्थों में आता है तो मैच के दौरान स्कोरकार्ड में पाकिस्तान के रन को दर्शाने के लिए ‘शार्ट फॉर्म’ में PAK के बजाय P**I शब्द का प्रयोग किया गया था, जिसे नस्लीय अर्थों में निकाला जाता है.
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की इस बड़ी गलती को फैंस लगातार सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं और अपना विरोध जता रहे हैं. आपको जानकर हैरानी होगी कि P**I शब्द का इस्तेमाल दुनिया के कई देशों में अपमानजनक शब्द के तौर पर देखा जाता है. ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में इस शब्द को ‘आक्रामक’ के रूप में दर्शाया गया है.
हालांकि, इस मुद्दे पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने माफी मांग ली है। सीए ने गलती का एहसास होते ही पहले तुरंत P**I शब्द को ‘PAK’ में बदला। इसके बाद बयान जारी करते हुए कहा कि यह ग्राफिक, आटोमेटिक फीड जनरेट से हुआ था।
संबंधित खबरें
IPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
1 hr agoLIVE: अर्शदीप सिंह ने भारत को दिलाया दूसरा विकेट, बैकफुट पर न्यूजीलैंड
2 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
9 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
10 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
10 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
11 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
11 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
12 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
12 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines