Mohammad Amir PAK vs SL: पाकिस्तान के क्रिकेटर अपनी इंग्लिश को लेकर हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। अक्सर उन्हें इसकी वजह से ट्रोल किया जाता रहा है। गुरुवार को जब कोलंबो में पाकिस्तान-श्रीलंका के बीच ‘करो या मरो’ का मुकाबला खेला गया तो तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर से एक गलती हो गई। दरअसल, आमिर इस मैच में शानदार बल्लेबाजी करने वाले विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान की तारीफ करना चाह रहे थे।
रिजवान ने मुश्किल परिस्थितियों में 73 गेंदों में 6 चौके-2 छक्के ठोक नाबाद 86 रन जड़े। आमिर ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- रिजवान की शानदार पारी…’हालांकि’ इस विकेट पर 230 का स्कोर अच्छा स्कोर हो सकता है। आमिर ने इसे बाद में ठीक करते हुए लिखा- कठिन परिस्थिति में रिजवान की शानदार पारी। इस विकेट पर 230 रन अच्छा स्कोर हो सकता है।
मोहम्मद आमिर से क्या हुई गलती?
आमिर ने Tough (मुश्किल) की जगह Though (हालांकि) लिख दिया। बाद में उन्होंने इस पोस्ट में सुधार करते हुए * लगाकर Though लिख दिया। आमिर के इस पोस्ट पर मजेदार कमेंट सामने आए हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- ये सही किया नहीं तो बहुत मजाक बनता। वहीं एक ने सलाह दी- आमिर भाई ब्लू टिक में एडिट का ऑप्शन भी है। आप वहां से इसे एडिट कर सकते थे।
https://twitter.com/meetbeniwal999/status/1702341181089124581
पाकिस्तान ने बनाए 252 रन
बहरहाल, इस मैच में पाकिस्तान की टीम ने 230 से ज्यादा का स्कोर किया। पाकिस्तान ने बारिश के बाद निर्धारित 42 ओवरों में 7 विकेट खोकर 252 रन बनाए। रिजवान के 86 रनों के अलावा निचले क्रम पर इफ्तिखार अहमद ने 40 गेंदों में 4 चौके-2 छक्के जड़कर 47 रन ठोके। ओपनर अब्दुल्लाह शफीक ने 69 गेंदों में 3 चौके-2 छक्के जड़कर 52 रन बनाए। श्रीलंका की ओर से मथीशा पथिराना ने 8 ओवर में 65 रन देकर 3 विकेट चटकाए जबकि प्रमोद मदुशन ने 2, महीश थीक्षाणा और दुनिथ वेल्लालागे ने एक-एक विकेट निकाला।
संबंधित खबरें
अजीत अगरकर के कारण टीम इंडिया में नहीं हो रही थी भुवनेश्वर कुमार की वापसी?
58 mins agoबल्ले से चमके श्रेयस अय्यर, तूफानी शतक के दम पर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
7 hrs agoIND vs NZ: कैसे हुई 4 साल बाद भुवनेश्वर कुमार की वापसी, जानें इनसाइड स्टोरी
9 hrs agoभारत ने पहले T20 में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से रौंदा, अय्यर ने लगाया शतक
9 hrs agoभारतीय वुमेंस क्रिकेट टीम की नई कप्तान बनीं स्मृति मंधाना
10 hrs agoIND A vs NZ A: मल्टी डे टेस्ट सीरीज के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
10 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय T20 टीम का हुआ ऐलान, भुवनेश्वर कुमार की वापसी
10 hrs agoऋतुराज गायकवाड़ ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ हो गए बुरी तरह से फेल
11 hrs agoBCCI ने शुरू की नए चीफ सेलेक्टर की तलाश, अजीत अगरकर का कार्यकाल हुआ खत्म
11 hrs agoनमन धीर की चमकी किस्मत, विंडीज के खिलाफ किया दो फॉर्मेट में डेब्यू
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines