Umpire Alex Wharf Decision PAK vs SA: पाकिस्तान-साउथ अफ्रीका के बीच शुक्रवार को खेले गए रोमांचक मुकाबले में पाक टीम को एक बार फिर हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद पाकिस्तान टीम का सेमीफाइनल में पहुंचना काफी मुश्किल हो गया है। ये उसकी 6 मैचों में चौथी हार थी। हालांकि फैंस पाकिस्तान की हार के लिए अंपायर के फैसलों को भी जिम्मेदार मान रहे हैं। ये फैसले 46वें ओवर की आखिरी बॉल पर देखने को मिले।
तबरेज शम्सी को नहीं दिया आउट
हुआ यूं कि इस ओवर में हारिस रऊफ तीसरी गेंद पर लुंगी एनगिडी को आउट कर चुके थे। अब पाकिस्तान से जीत बस एक विकेट दूर थी। रऊफ ने नए बल्लेबाज तबरेज शम्सी को आखिरी बॉल डाली तो ये पिच होकर सीधा अंदर की ओर आई, जिस पर शम्सी बीट हुए और गेंद पैड पर लगकर बाहर निकल गई।
https://twitter.com/UmairSayss_/status/1717957899425911098
रऊफ ने बिना देर किए जोरदार अपील कर दी, लेकिन अंपायर ने उंगली नहीं उठाई। तुरंत बाद रऊफ ने रिव्यू ले लिया। जिसमें नजर आया कि पिचिंग आउटसाइड ऑफ थी। इम्पैक्ट इन लाइन था जबकि विकेट्स हिट कर रहा था। हालांकि ये अंपायर्स कॉल था, इसलिए शम्सी आउट होने से बच गए। इस डिसिजन से हारिस रऊफ, बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान समेत टीम के खिलाड़ी काफी निराश नजर आए।
वाइड वाले डिसिजन पर भी उठे सवाल
इससे पहले अंपायर एलेक्स कार्फ ने इस ओवर की पांचवीं गेंद को भी वाइड दे दिया था, जिस पर भी सवाल उठ रहे हैं। कहा जा रहा है कि ये गेंद शम्सी के पैर से लगकर निकल रही थी। अंपायर के इस निर्णय पर फैंस दो भागों में बंट गए हैं। जहां एक ओर फैंस का कहना है कि अंपायर का डिसिजन ठीक था, तो वहीं दूसरी ओर कुछ ने इस पर सवाल उठाकर पाकिस्तान की हार का जिम्मेदार बताया है।
ये भी पढ़ें: World Cup 2023 Points Table: पाकिस्तान की हार से भारत का बड़ा नुकसान, SA को हो गया तगड़ा फायदा
संबंधित खबरें
विराट कोहली के 10 ऐसे रिकॉर्ड, जिनका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन!
35 mins agoदूसरे वनडे में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11? गिल-गंभीर कर सकते हैं एक बदलाव
1 hr agoVIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
8 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
9 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
10 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
10 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
11 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
11 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
12 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines