Asif Afridi: 38 साल की उम्र में डेब्यू और इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखते ही लूट ही अपने प्रदर्शन से महफिल। रावलपिंडी के मैदान पर जब पाकिस्तान ने 38 वर्षीय स्पिन गेंदबाज आसिफ अफरीदी को प्लेइंग 11 में उतारा, तो हर कोई हैरान था। एक तो उम्र और दूसरा इंटरनेशनल क्रिकेट का कोई भी अनुभव नहीं।
हालांकि, आसिफ ने अपनी घूमती गेंदों से हर किसी के मुंह पर ताला लगा दिया। अफरीदी ने अपनी फिरकी के जाल में कुल छह अफ्रीकी बल्लेबाजों को फंसाया। डेब्यू मैच में ही 6 विकेट लेकर अफरीदी ने 92 साल पुराना रिकॉर्ड चकनाचूर कर डाला है।
बूढ़े गेंदबाज ने तोड़ा 92 साल पुराना रिकॉर्ड
पाकिस्तान के लिए अपने डेब्यू मैच में आसिफ अफरीदी ने कमाल का प्रदर्शन करके दिखाया। आसिफ के आगे प्रोटियाज टीम के बल्लेबाज पूरी तरह से बेबस नजर आए। उन्होंने मेहमान टीम के मिडिल ऑर्डर की कमर तोड़कर रख दी। अफरीदी ने टॉनी डी जॉर्जी, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स जैसे बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। आसिफ ने 79 रन देकर कुल छह विकेट अपने नाम किए। उन्होंने अपने घातक स्पेल के दम पर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना डाला है।
वह टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू मैच में पांच विकेट लेने वाले सबसे उम्रदराज गेंदबाज बन गए हैं। आसिफ ने 92 साल पुराना रिकॉर्ड चकनाचूर कर डाला है। आसिफ ने 38 साल 299 दिन की उम्र में यह कारनामा करके दिखाया है। वहीं, चार्ल्स मैरियट ने 1933 में 37 साल 332 दिन की उम्र में डेब्यू करते हुए 5 विकेट निकाले थे।
ये भी पढ़ें: PAK vs SA: मुथुसामी-रबाडा ने अपनी बैटिंग से रुलाए पाकिस्तान को खून के आंसू! घर में ही बेइज्जत दिग्गज गेंदबाज
38 साल की उम्र में किया डेब्यू
आसिफ अफरीदी की गिनती पाकिस्तान के घरेलू क्रिकेट में शानदार स्पिनर्स में की जाती है. वह 57 फर्स्ट क्लास मैचों में कुल 198 विकेट अपने नाम कर चुके हैं. डोमेस्टिक क्रिकेट में लगातार लाजवाब प्रदर्शन के बूते ही वह नेशनल टीम में अपनी जगह बनाने में सफल रहे हैं. आसिफ पाकिस्तान की ओर से डेब्यू करने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी भी बने हैं. बता दें कि आसिफ पर बैन भी लग चुका है. साल 2022 में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आसिफ को भ्रष्टाचार विरोधी गतिविधि की रिपोर्ट ना करने का दोषी पाया था और उन पर दो साल का बैन लगाया गया था. हालांकि, एक साल बाद इस बैन को हटा दिया गया था।
संबंधित खबरें
पहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
8 mins ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
33 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
42 mins agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
58 mins agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
1 hr agoग्लेन मैक्सवेल ने आधी रात को क्यों लिया संन्यास? बताई वजह
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
2 hrs agoइतिहास रचने की दहलीज पर गिल, 105 रन बनाते ही नाम दर्ज होगा बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoIND vs NZ: ऑकलैंड में टीम इंडिया के लिए फील्डिंग बनी सबसे बड़ी चुनौती
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली सचिन के 9 बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines