PAK vs NZ 3rd ODI: पाकिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच खेले गए तीसरे और फाइनल वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने 2 विकेट से शानदार जीत दर्ज कर सीरीज अपने नाम की। इस मैच में कई दिलचस्प नजारे सामने आए। उतार-चढ़ाव के बीच अधरझूल में चल रही न्यूजीलैंड की टीम के लिए ग्लेन फिलिप्स ने बेहतरीन पारी खेलते हुए जीत दिलाई। फिलिप्स ने 42 गेंदों में 4 चौके-4 छक्के ठोक नाबाद 63 रन की पारी खेली। मैच में पाकिस्तान की तरफ से स्टार खिलाड़ी मोहम्मद रिजवान छाए रहे। उन्होंने पहले बल्लेबाजी में दमदार प्रदर्शन किया वहीं बाद में विकेटकीपिंग में सभी का मनोरंजन करते रहे।
मोहम्मद रिजवान ने किया सभी का मनोरंजन
दरअसल पाकिस्तान की विकेटकीपर्स हमेशा ही स्टंप के पीछे बोलने को लेकर काफी मशहूर रहे हैं। मोहम्मद रिजवान भी उनके जैसे ही हैं और कीपिंग के दौरान खूब बातें करते हैं। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए आखिरी वनडे मैच के दौरान भी ऐसा ही कुछ हुआ जब न्यूजीलैंड की पारी के 33वें ओवर में आगा सलमान गेंदबाजी कर रहे थे। जिन्हें रिजवान पीछे से ही ज्ञान दे रहे थे। रिजवान बोलते हुए नजर आ रहे हैं कि ‘अगर गेंद अंदर की तरफ आई तो मेरी जिम्मेदारी, बाहर गई तो तुम्हारी। वहीं इसके आगे भी वे गेंदबाज को लगातार मोटिवेट करते हैं और ओवर जल्द ही खत्म करने की हिदायत देते हैं।
रिजवान ने छोड़ा ग्लेन फिलिप्स का कैच
इस मैच के 43वें ओवर में रिजवान की खराब फील्डिंग के चलते फिलिप्स को अहम मोड़ पर जीवनदान मिल गया। इसके बाद उन्होंने नाबाद 63 रन जड़े और अपनी टीम को जीत दिलाकर मैदान से लौटे। यदि रिजवान फिलिप्स को आउट कर देते तो पाकिस्तान के लिए ये बहुत बड़ा विकेट साबित होता और मैच पलट जाता। पाकिस्तान के लिए रिजवान का कैच ड्रॉप करना टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। इसके बाद न्यूजीलैंड ने 49वें ओवर की पहली ही गेंद पर जीत दर्ज कर ली।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
LIVE: सीरीज अपने नाम करने उतरेगी टीम इंडिया, क्या बारिश बनेगी विलेन?
24 mins agoसुरेश रैना ने धोनी-युवराज से कर दी युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा की तुलना
48 mins agoकब और कहां फ्री में देखें भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा मुकाबला?
2 hrs agoवेलिंगटन में NZ का बहुत ही खराब रहा है रिकॉर्ड, टीम IND के पास है बड़ा मौका
3 hrs agoIND vs NZ: वेलिंगटन में रन बरसेंगे या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच का हाल
12 hrs ago2017 में बर्बाद हो सकता था रोहित शर्मा का करियर, पूर्व कोच ने किया खुलासा
13 hrs agoCSK ने फ्लेमिंग-हसी के बाद इन 4 और कोच को भी कहा अलविदा
13 hrs agoIND vs NZ: वेलिंगटन में टीम इंडिया के सामने दोहरी चुनौती
14 hrs agoमुंबई छोड़कर पंजाब में शामिल हो सकते हैं हार्दिक, अश्विन ने किया दावा
14 hrs agoCSK ने बैटिंग कोच माइकल हसी को कहा अलविदा, खत्म हुआ 19 साल का रिश्ता
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines