हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

PAK vs NZ: 'वीडियो को देखकर बहुत अफसोस हुआ...', इस खिलाड़ी के सपोर्ट में उतरे इफ्तिखार अहमद

विज्ञापन
Iftikhar Ahmed

नई दिल्ली: पाकिस्तान के मिडल ऑर्डर बल्लेबाज और टीम में चाचा के नाम से मशहूर इफ्तिखार अहमद को एक वीडियो ने काफी परेशान कर दिया है। दरअसल, पांचवें वनडे के दौरान जब शान मसूद बाउंड्री लाइन के पास थे, तब स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने पर्ची-पर्ची के नारे लगाने शुरू कर दिए। हालांकि मसूद ने इस पर ध्यान नहीं दिया, लेकिन उनके हावभाव से उनकी परेशानी का अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं था। इस वीडियो के सामने आने के बाद इफ्तिखार ने रीट्वीट करते हुए अपनी निराशा जताई।

ऐसे टॉन्ट्स का शिकार मैं खुद भी रहा हूं

उन्होंने ट्वीट कर कहा- इस वीडियो को देख के बहुत अफसोस हुआ। ऐसे टॉन्ट्स का शिकार मैं खुद भी रहा हूं। शान मसूद अपने शानदार वर्क एथिक्स के साथ टीम में सबसे मेहनती और फिट खिलाड़ी हैं। उन्होंने विभिन्न प्रदर्शनों और बहुत सारे रनों के माध्यम से अपना स्थान अर्जित किया है।

https://twitter.com/IftiMania/status/1655649391787532315

विज्ञापन

इफ्तिखार का ट्वीट ऐसे समय में चर्चा का विषय बन गया है, जब शान मसूद पर अप्रोच से टीम में जगह बनाने के आरोप लगे हैं। दरअसल, इमाम उल हक की जगह शान को चौथे और पांचवें वनडे में लिया गया, हालांकि वे चौथे में 44 और पांचवें वनडे में 7 रन बनाकर आउट हो गए। शानदार बल्लेबाजी के बावजूद इमाम को प्लेइंग इलेवन में जगह न मिलने से वे भी निराश नजर आए थे। उन्होंने ट्विटर पर अपनी नाराजगी के संकेत दिए थे। हालांकि कप्तान बाबर आजम ने साफ कर दिया था कि टीम के बीच कोई मतभेद नहीं हैं।

क्यों लगाते हैं पर्ची-पर्ची के नारे 

पाकिस्तान क्रिकेट में पर्ची-पर्ची के नारे काफी चर्चित हैं। दरअसल, ‘पर्ची’ का मतलब सिफारिशी खिलाड़ी से लगाया जाता है। शान मसूद को पाकिस्‍तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) चेयरमैन नजम सेठी की पसंद माना जाता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola