नई दिल्ली: पाकिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पांचवें दिन पाकिस्तान के बल्लेबाज सरफराज अहमद ने हाहाकार मचा दिया। उन्होंने 319 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए धमाकेदार सेंचुरी कूटी। उन्होंने 135 गेंदों में शानदार शतक जड़ा। दबाव में भी सरफराज ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और 9 चौके-1 छक्का ठोक शानदार सेंचुरी जमा दी।
9 साल बाद ठोकी सेंचुरी
सरफराज अहमद के टेस्ट करियर की ये चौथी सेंचुरी है। उन्होंने करीब 9 साल बाद टेस्ट शतक जमाया। इससे पहले उनका टेस्ट शतक 2014 में आया था। खास बात यह है कि ये तीनों ही शतक इसी साल आए थे। इसके बाद से ही सरफराज अहमद शतक के लिए जूझ रहे थे। आखिरकार उन्होंने संकट की घड़ी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक का सूखा खत्म कर दिया।
चार साल बाद टीम में लौटे
सरफराज अहमद करीब चार साल बाद टीम की प्लेइंग इलेवन में लौटे हैं। तबसे वह धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले मैच में शामिल किया गया। जहां उन्होंने दो अर्धशतक जमाए। सरफराज ने 86 और 53 रन की पारी खेली थी। इसके बाद उन्होंने दूसरे टेस्ट की पहली ईनिंग में एक बार फिर हाफ सेंचुरी जमाकर जता दिया कि अब वे रुकने वाले नहीं हैं। सरफराज ने पहली ईनिंग में 78 रनों की शानदार पारी खेली थी।
शाहिद अफरीदी का बड़ा रोल
सरफराज की वापसी में चीफ सलेक्टर्स शाहिद अफरीदी का बड़ा रोल रहा है। उन्हें टीम की प्लेइंग इलेवन में शाहिद के हस्तक्षेप के चलते ही शामिल किया गया। हालांकि उन्हें वनडे टीम में जगह नहीं दी गई है। शाहिद ने हाल ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि सरफराज को हम टेस्ट के लिए रखना चाहते हैं, जबकि मोहम्मद रिजवान टी 20 और वनडे के मेन प्लेयर रहेंगे। हम दोनों खिलाड़ियों की जगह को मिक्स नहीं करना चाहते।
संबंधित खबरें
U19 एशिया कप के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान
33 mins agoहांगकांग सिक्सेस में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को हराया, राणा बने विलेन
2 hrs agoधमाकेदार पारी के बाद भी क्यों प्लेइंग 11 से बाहर हो गए वैभव सूर्यवंशी?
3 hrs agoLIVE: टीम इंडिया ने गंवाया चौथा विकेट, कप्तान श्रेयस अय्यर भी हुए फेल
4 hrs agoHighlights: पाकिस्तान ने 4 विकेट से जीता मैच, टीम इंडिया को मिली हार
4 hrs agoटीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, ODI सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा बाहर
4 hrs agoIPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने एक साथ किया तीन नए कोच का ऐलान
5 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ उतरेंगे क्रुणाल पांड्या समेत ये 7 धुरंधर, देखें स्क्वाड
5 hrs agoन्यूजीलैंड पहुंचे विराट कोहली, ऑटोग्राफ मिलते ही फूट-फूटकर रोने लगीं फैन
6 hrs agoक्या कप्तानी के बिना खेलेंगे हार्दिक? MI एक बड़ी वजह से कर सकती है रिटेन
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines