PAK vs NZ 5th T20: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेली गई पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मैच सोमवार को खेला गया। इस मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को रोमांचक तरीके से मात दे दी। इस मैच में न्यूजीलैंड की तरफ से मार्क चैपमैन और जिमी निशम ने 121 रनों की साझेदारी की और इतिहास रच दिया।
मार्क चैपमैन और जेम्स नीशम ने रच दिया इतिहास
मार्क चैपमैन और जेम्स नीशम ने इस मैच में पांचवे विकेट के लिए 121 रन जोड़े। ये टी20 क्रिकेट में पांचवे विकेट के लिए हुई अब तक की सबसे बड़ी साझेदारी है। इसी के साथ इन दोनों ने मिस्बाह-उल-हक और शोएब मलिक के 119 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। पांचवे नंबर के लिए सबसे बड़ी पार्टनरशिप के मामले में नंबर 3 पर आयरलैंड के कैंमपर और डॉकरेल की जोड़ी है। जिन्होंने 119 रन बनाए थे। वहीं इस लिस्ट में चौथे नंबर पर विराट कोहली और हार्दिक पांड्या मौजूद हैं। जिन्होंने 113 रन बनाए थे।
और पढ़िए – IPL 2023 Purple Cap: 34 मैचों के बाद पर्पल कैप पर किसका कब्जा? देखें टॉप 5 गेंदबाजों की लिस्ट
Highest 5th Wicket Partnership: ये हैं सबसे बड़ी पांच पार्टनरशिप
1. मार्क चैपमैन और जेम्स नीशम – 121 रन
2. मिस्बाह उल हक और शोएब मलिक – 119
3. कैंमपर और डॉकरेल – 119 रन
4. विराट कोहली और हार्दिक पांड्या – 113 रन
5. एसजे मोदानी और जी. सिंह – 110 रन
और पढ़िए – PAK vs NZ: ‘हमें इसकी कीमत चुकानी पड़ी…’, बाबर आजम ने फाइनल में हार के बाद बताया टर्निंग पॉइंट
मैच का लेखा-जोखा
इस मुकाबले की बात करें तो मेजबान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 193 रन बनाए थे। पाकिस्तान के लिए मोहम्मद रिजवान ने 98 रनों की पारी खेली थी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 10 ओवर के अंदर ही 4 विकेट गंवा दिए। जिसके बाद मार्क चैपमैन ने शतकीय पारी खेली और टीम को जीत दिला दी।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
9 mins agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
45 mins agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
51 mins agoपांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
1 hr agoभुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, 16 ओवर में लुटाए 180 रन
2 hrs agoभारत की हार पर अय्यर का बड़ा बयान, इस कमजोरी को ठहराया जिम्मेदार
2 hrs agoनमन धीर की एक गलती से हारी टीम इंडिया, टिम सीफर्ट का कैच छोड़ना पड़ा महंगा
2 hrs agoVIDEO: श्रेयस अय्यर के 'Mana Wave' सेलिब्रेशन का क्या है राज?
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाने को लेकर खुलकर बोले गौतम गंभीर
2 hrs agoग्लेन फिलिप्स ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ 341 रन ठोक तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines