नई दिल्ली: पाकिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज में आखिरकार इमाद वसीम को अपने पूरे ओवर फेंकने का मौका मिला। गुरुवार को चौथे टी-20 मैच में इमाद ने शानदार गेंदबाजी का नजारा पेश किया और 4 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट चटका डाले। खास बात यह है कि इमाद ने पावरप्ले के दौरान 2 विकेट झटके। उन्होंने तीसरे ओवर में टॉम लैथम को 13, पांचवें ओवर में विल यंग को 6 और सातवें ओवर में डेरिल मिशेल को 3 रन पर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया।
4 मैचों में 6 विकेट
हालांकि इस मैच से पहले भी उन्होंने तीनों मुकाबलों में शानदार गेंदबाजी की, लेकिन उन्हें पूरा स्पैल फेंकने का मौका नहीं मिल सका। पहले टी-20 में उन्होंने 1, दूसरे में 3 और तीसरे में 2 ओवर फेंके। वे अब तक 4 मैचों में 6 विकेट चटका चुके हैं। पहले टी-20 के दौरान इमाद को कम ओवर देने पर फैंस ने स्टेडियम में नारे लगाना शुरू कर दिया था।
बेवजह बाहर किया गया तो एक्शन लूंगा
34 साल के इस ऑलराउंडर ने पिछले महीने अफगानिस्तान के खिलाफ श्रृंखला में राष्ट्रीय टीम में अपनी वापसी की थी, लेकिन वह अपने प्रदर्शन से प्रभावित करने में विफल रहे थे। हालांकि शारजाह में प्रत्येक मैच में उन्हें केवल एक ओवर गेंदबाजी करने के लिए दिया गया था। इससे पहले इमाद और कप्तान बाबर आजम के बीच दूरियों की खबर सामने आई थी। जबकि इमाद ने सलेक्टर्स को चेतावनी देते हुए बड़ा बयान भी दिया था। उन्होंने कहा था कि अगर मुझे टीम से बेवजह बाहर किया गया तो एक्शन लूंगा। हालांकि इमाद शानदार फॉर्म में लौटे हैं और एक के बाद एक शानदार प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं।
और पढ़िए – IPL 2023: शिखर धवन और डेविड वॉर्नर के खास क्लब में शामिल हुए विराट कोहली, ऐसा करने वाले बन गए तीसरे खिलाड़ी
बारिश ने बिगाड़ा खेल
मैच की बात की जाए तो 18.5 ओवर में कीवी टीम के पहले बल्लेबाजी करते हुए 164 रन पर 5 विकेट गिर गए थे। इसके बाद बारिश ने मैच का मिजाज बिगाड़ा और खेल रोक दिया गया। काफी देर तक बारिश रहने के बाद जमीन पर पानी इकट्ठा हो गया। इसके बाद मैच रद्द कर दिया गया। इस मैच में शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ को एक-एक विकेट मिला।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
27 mins agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
52 mins agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
55 mins agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
1 hr agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
2 hrs ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
2 hrs agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
2 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
3 hrs agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines