नई दिल्ली: पाकिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच पांच दिनों से खेला जा रहा पहला टेस्ट आखिरकार शुक्रवार को ड्रॉ पर खत्म हुआ। सीरीज के बीच में पाकिस्तानी मीडिया के हवाले से खबर आई थी कि नवनियुक्त चीफ सलेक्टर टीम सलेक्शन में कप्तान बाबर आजम की सलाह नहीं ले रहे हैं। शाहिद के साथ कप्तान के मतभेद की भी खबरें सामने आईं। अब बाबर आजम ने इन खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बाबर से ये सवाल पूछा गया।
मेरा फोकस फिलहाल मैच पर
एक पत्रकार ने उनसे पूछा- सलेक्शन के हवाले से खबरें आ रही हैं कि सलेक्शन कमेटी और आप एक पेज पर नहीं हैं। इस पर बाबर ने कहा- ऐसा तो कुछ भी नहीं है। हम फिलहाल मैच पर फोकस कर रहे हैं और जो भी निर्णय लिए जाते हैं उस पर बात होती है, लेकिन मेरा फोकस फिलहाल मैच पर ही है। इसके बाद दूसरे पत्रकार ने इस सवाल को और आगे बढ़ाते हुए कहा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ जो संभावित टीम चुनी गई है, उसमें कप्तान और कोच से सलाह नहीं ली गई। ऐसी खबरें सामने आई हैं। पीसीबी में बदलाव का टीम पर क्या असर हुआ है।
और पढ़िए –PAK vs NZ: चीफ सलेक्टर शाहिद अफरीदी के साथ कप्तान के मतभेद? बाबर आजम ने तोड़ी चुप्पी
बाहर का सोचने लगे तो परफॉर्मेंस डाउन हो जाएगी
बाबर ने इस पर कहा कि जो भी कुछ चल रहा है उस पर हमारी कोशिश है कि इसे टीम में न लाएं। हमारा काम क्रिकेट खेलना है और उस पर फोकस करना है। बाहर की चीजें को हम अंदर नहीं ला रहे हैं। हम पीसीबी में हो रही चीजों पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। यदि हम बाहर का सोचने लगे तो अंदर की परफॉर्मेंस डाउन हो जाएगी। जब वनडे आएगा तब इस बारे में बात करना सही होगा।
और पढ़िए –BBL 2022: 22 साल के बल्लेबाज ने मचाई तबाही…ठोक डाले 2 खतरनाक छक्के, गेंदबाज भी रह गया दंग, देखें
सरफराज बेहतर करेंगे
पाकिस्तान की टीम में सरफराज का क्या भविष्य होगा। इस पर बाबर ने कहा- चार साल बाद कमबैक करना मुश्किल होता है। निश्वित तौर पर फील्डिंग में उन पर दबाव होगा। मेरे ख्याल से जिस तरह से उन्होंने बैटिंग की, वो बेहतरीन थी। उन्होंने शानदार पार्टनरशिप की। उन्होंने थोड़ी फील्डिंग में चूक की, लेकिन जैसे-जैसे उनका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा, वैसे-वैसे वे बेहतर होते जाएंगे।.
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
4 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
5 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
5 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
6 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
7 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
7 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
8 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
8 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
8 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines