नई दिल्ली: पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज और सभी प्रारूपों के कप्तान बाबर आजम एक और विश्व रिकॉर्ड तोड़ने के कगार पर हैं। कराची में बुधवार को पांच मैचों की श्रृंखला के तीसरे वनडे में बाबर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक बनाया और 54 रन जड़े। इसके साथ ही उनके नाम वनडे में 4981 रन दर्ज हो गए हैं।
बन जाएंगे सबसे तेज 5 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज
बाबर आजम अब 5 हजार रनों के रिकॉर्ड से महज 19 रन दूर हैं। यदि बाबर चौथे वनडे में इतने रन बना लेते हैं तो वे सबसे तेज 5 हजार रन बनाने वाले दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बन जाएंगे। फिलहाल ये रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज हाशिम अमला के नाम दर्ज है। अमला ने अपने शानदार करियर के दौरान 101 पारियों में रिकॉर्ड बनाया था। बाबर 96वीं पारी तक 4981 रन बना चुके हैं। यदि वे अगले दो मैचों में भी 19 रन बना लेते हैं तो भी इतिहास रच देंगे।
विव रिचर्ड्स और विराट कोहली ने 114वीं पारी में बनाया था रिकॉर्ड
सबसे तेज 5 हजार रन बनाने के मामले में वेस्ट इंडीज के दिग्गज विवियन रिचर्ड्स हाशिम के बाद दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 114वीं पारी में ये रिकॉर्ड बनाया था। वहीं भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने भी 114वीं पारी में 5 हजार रन बनाए थे।
19 रन ही बना सके फखर जमां, इमाम की शानदार पारी
मैच की बात करें तो तीसरे वनडे में पाकिस्तान पहले बल्लेबाजी करने उतरी। हालांकि फखर जमां इस मैच में सिर्फ 19 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने 26 गेंदों में 4 चौके जड़े। मैट हेनरी ने 9वें ओवर में उन्हें टॉम ब्लंडेल के हाथों कैच करा पवेलियन भेजा। जबकि इमाम उल हक ने ओपनिंग करते हुए शानदार अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 107 गेंदों में 7 चौके-1 छक्का ठोक 90 रन जड़े। बाबर आजम को मैट हेनरी ने 29वें ओवर में बोल्ड किया। उन्होंने कुल 62 गेंदों में 3 चौके-1 छक्का ठोक 54 रन बनाए।
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
1 hr agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
2 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
2 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
2 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
3 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
4 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
4 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
5 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines