नई दिल्ली: पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम एक के बाद एक कीर्तिमान गढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार को कराची में खेले जा रहे चौथे वनडे मुकाबले में उन्होंने अपने नाम बड़ा रिकॉर्ड दर्ज किया। बाबर आजम सबसे तेज 5 हजार रन बनाने वाले दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बन गए। उन्होंने 19 रन बनाते ही दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज हाशिम अमला का रिकॉर्ड तोड़ डाला। अमला ने अपने शानदार वनडे करियर के दौरान 101 पारियों में ये रिकॉर्ड बनाया था। बाबर 96वीं पारी तक 4981 रन बना चुके थे। उन्होंने 97वीं पारी में 19 रन जड़ते ही इतिहास रच दिया।
विव रिचर्ड्स और विराट कोहली ने 114वीं पारी में बनाए थे 5 हजार रन
सबसे तेज 5 हजार रन बनाने के मामले में वेस्ट इंडीज के दिग्गज विवियन रिचर्ड्स हाशिम के बाद दूसरे स्थान पर काबिज थे। उन्होंने 114वीं पारी में ये रिकॉर्ड बनाया था। वहीं भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने भी 114वीं पारी में 5 हजार रन बनाए थे। बाबर ने इस सभी बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया।
और पढ़िए – राशिद खान ने खेला गली क्रिकेट, बड़ा शॉट लगाकर फैंस का जीता दिल, देखें वीडियो
सबसे कम पारियों में 5000 वनडे रन
97 – बाबर आजम*
101 – हाशिम अमला
114 – विव रिचर्ड्स
114 – विराट कोहली
115 – डेविड वॉर्नर
बाबर आजम ने जड़ा 18वां शतक
बाबर ने इस मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा। उन्होंने 117 गेंदों में 10 चौके ठोक 107 रनों की शानदार पारी खेली। ये उनके करियर का 18वां शतक रहा। बाबर पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा वनडे शतक जड़ने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड सईद अनवर के नाम दर्ज है, जिन्होंने 20 सेंचुरी जमाई थीं।
और पढ़िए – PAK vs NZ: दुनिया के पहले कोविड रिप्लेसमेंट प्लेयर ने किया वनडे डेब्यू
मैच की बात करें तो पाकिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी। लगातार दूसरे मैच में फखर जमां का बल्ला नहीं चल पाया और वे महज 14 रन बनाकर आउट हुए। वहीं शान मसूद ने 44 रन बनाए। पाकिस्तान ने इस मैच में इमाम उल हक, नसीम शाह और शादाब खान को आराम दिया है। उनकी जगह मिडल ऑर्डर में इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद हारिस और उसामा मीर को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
3 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
3 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
3 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
4 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
4 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
4 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
5 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
5 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines