PAK vs NZ 1st Test: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेली जाने वाली तीन दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच कराची में खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर पाकिस्तान ने बल्लेबाजी का फैसला किया। इस मैच में पाकिस्तान की तरफ से टीम के दिग्गज खिलाड़ी सरफराज अहमद वापसी कर रहे हैं। चार साल बाद टेस्ट क्रिकेट खेल रहे सरफराज ने कप्तान बाबर आजम के साथ मिलकर 150 रनों से भी ज्यादा की साझेदारी की और टीम को एक मजबूत स्कोर तक ले गए। हालांकि मैच की पहली गेंद खेलना उनके लिए इतना आसान नहीं था।
ऐसा लग रहा था कि पहला डेब्यू मैच खेल रहा हूं- सरफराज
सरफराज अहमद ने 86 रनों की पारी खेली हालांकि वे शतक से चूक गए लेकिन उनकी इस पारी की हर तरफ चर्चाएं हो रही है। इस शानदार पारी के बाद उन्होंने कहा कि ‘देखें अगर आप मेरी पहले की फीलिंग के बारे में पूछेंगे, तो पहली जो तीन गेंदें मैंने खेली हैं, लंच से पहले, तो उसमें अगर कोई मेरी हार्टबीट अगर चेक कर लेता, तो मीटर ही फट जाता, हार्टबीट जो है, वह बहुत तेज थी। क्योंकि बिल्कुल वैसे ही फीलिंग थी, जैसे कि आपका डेब्यू है। बहुत टाइम बाद मैच खेल रहे थे और उस समय सिचुएशन भी काफी मुश्किल थी, तो जब लंच ब्रेक हुआ है, तो जो लड़के मेरे साथ खेलते हैं, उनको अंदाजा हो गया था, तो वो बोल रहे थे सैफी भाई नॉर्मल हो जाओ, नॉर्मल हो जाओ।’
और पढ़िए – रोहित के साथ किसे करनी चाहिए ओपनिंग? Brett Lee ने राहुल-धवन की जगह इस खिलाड़ी का लिया नाम
20 साल बाद न्यूजीलैंड पाकिस्तान में खेल रही सीरीज
20 साल के लंबे इंतजार के बाद न्यूजीलैंड पाकिस्तान में टेस्ट सीरीज खेल रही है। एक तरफ पाकिस्तान की टीम है जो अंग्रेजों से टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप के सदमें से उभरते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ मैदान में उतर रही है। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम की कमान टिम साउदी के कंधों पर है।
पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, शान मसूद, बाबर आजम (c), सऊद शकील, सरफराज अहमद (wk), आगा सलमान, नौमान अली, मोहम्मद वसीम जूनियर, अबरार अहमद, मीर हमजा
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): टॉम लैथम, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (wk), माइकल ब्रेसवेल, टिम साउथी (c), ईश सोढ़ी, नील वैगनर, एजाज पटेल
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
17 mins agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
17 mins ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
1 hr agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
3 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
4 hrs agoLIVE: रोहित शर्मा शून्य पर लौटे पवेलियन, टीम इंडिया की निराशाजनक शुरुआत
5 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
12 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
13 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
14 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines