नई दिल्ली: पाकिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच कराची में खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन कप्तान बाबर आजम ने गेंदबाजी में मोर्चा संभाला। उन्हें गेंदबाजी करते देख न्यूजीलैंड के ओपनर टॉम लैथम और डेवोन कॉनवे भी दंग रह गए। बाबर ने दूसरे दिन दूसरे सेशन में एक ओवर डाला और महज तीन रन दिए। कप्तान ने न्यूजीलैंड के सेट बल्लेबाज टॉम लैथम और डेवोन कॉनवे के खिलाफ अच्छी गेंदबाजी की। उन्होंने दाएं हाथ से ऑफ स्पिन गेंदबाजी की।
ऐसे गुजरा बाबर का ओवर
पहली गेंद पर कॉनवे ने एक रन लेकर लैथम को स्ट्राइक दे दी। दूसरी, तीसरी और चौथी पर लैथम कोई रन नहीं ले सके। पांचवीं गेंद को लैथम ने डीप कवर की ओर मोड़ा, लेकिन वे दो रन ही ले सके। छठी गेंद पर लैथम ने कोई रन नहीं लिया। इस तरह बाबर ने पहले ही ओवर में अपनी गेंदबाजी से प्रभावित कर दिया।
ठोके 161 रन
बाबर ने इससे पहले शानदार बल्लेबाजी करते हुए पहली ईनिंग में 161 रन ठोके। उन्होंने 280 गेंदों का सामना किया और 15 चौके-एक छक्का जड़कर शानदार पारी खेली। बाबर ने अपना नौवां टेस्ट शतक जड़ा। इस शतक के साथ, उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग के एक कैलेंडर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक अर्धशतक बनाने के विश्व रिकॉर्ड को तोड़ दिया। पोंटिंग ने साल 2005 में 24 अर्धशतक बनाए थे।
बाबर आजम के एक कैलेंडर ईयर में 17 अर्द्धशतक और आठ शतक दर्ज हो गए हैं। आठ शतक के साथ वे वेस्ट इंडीज के दिग्गज ब्रायन लारा, ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ, महेला जयवर्धने और ग्रीम स्मिथ के एक कप्तान द्वारा एक कैलेंडर में सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय शतक बनाने वाले कप्तानों की लिस्ट में शामिल हो गए। बाबर के 2022 में आठ शतक हो गए हैं और वह इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं।
आगा सलमान ने ठोका शतक
वहीं पाकिस्तान की ओर से आगा सलमान ने शानदार सेंचुरी जड़ी। उन्होंने 155 गेंदों में 17 चौके ठोक 103 रन बनाए। सलमान और बाबर के शतकों के साथ पाकिस्तान की टीम ने पहली पारी में 438 रन बनाए। वहीं पूर्व कप्तान सरफराज अहमद ने भी शानदार वापसी की। उन्होंने पहली ईनिंग में 9 चौके ठोक 86 रन जड़े।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
23 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
47 mins agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
3 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: फिर रुकी टीम इंडिया की पारी, बारिश ने दोबारा दी दस्तक
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
14 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines