नई दिल्ली: टी 20 वर्ल्ड कप में लगातार हार का सामना कर रही पाकिस्तान की टीम ने रविवार को अपनी पहली जीत दर्ज की। पाकिस्तान ने नीदरलैंड को 37 गेंद शेष रहते 6 विकेट से शिकस्त दी। पाकिस्तान ने नीदरलैंड को 91 रन पर समेट दिया था। जवाब में 13.5 ओवर में पाकिस्तान की टीम ने लक्ष्य का पीछा कर लिया। इस जीत के बाद पाकिस्तान की टीम 2 अंक और + 0.765 की नेट रन रेट के साथ पांचवें स्थान पर है। इस जीत के बाद पाकिस्तान की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें जिंदा हो गई हैं।
अभी पढ़ें – IND vs SA: मैदान पर हवा में उड़े राबाडा…पकड़ लिया असंभव कैच! हार्दिक पांड्या भी रह गए हैरान
सेमीफाइनल में कैसे पहुंच सकती है पाकिस्तान?
हालांकि पाकिस्तान की सेमीफाइनल में पहुंचने की चुनौती काफी ज्यादा है क्योंकि बांग्लादेश, साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे की टीमों के उससे ज्यादा अंक हैं, लेकिन इसके बावजूद उसकी उम्मीदें कम नहीं हुई हैं। पाकिस्तान को अब अपने दोनों मुकाबले बड़े अंतर से जीतने होंगे। 3 नवंबर को साउथ अफ्रीका और 6 नवंबर को बांग्लादेश के खिलाफ उसे जीत दर्ज करनी होगी। इससे उसके पास कुल 6 अंक हो जाएंगे।
बांग्लादेश के पास तीन मुकाबलों के बाद 4 अंक हैं, लेकिन उसकी नेट रन रेट माइनस में है। पाकिस्तान को उम्मीद करनी होगी कि बांग्लादेश या तो दोनों मुकाबले हार जाए या फिर एक ही मैच जीते, लेकिन इसे कम अंतर से। इससे उसकी नेट रन रेट पाकिस्तान से कम होगी तो टीम सेमीफाइनल में क्वालिफाई कर सकती है।
अभी पढ़ें – IND vs SA: रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर क्यों लिया बल्लेबाजी का फैसला? जानिए
इस तरह बन सकती है बात
वहीं पाकिस्तान को ये उम्मीद करनी होगी कि साउथ अफ्रीका अपने कम से कम दो मुकाबले हार जाए। वहीं जिम्बाब्वे की बात करें तो उसे भी कम से कम एक मुकाबला हारना होगा, तब जाकर पाकिस्तान के लिए कुछ बात बन सकती है। नीदरलैंड के पास तीन मैचों के बाद अब तक एक भी अंक नहीं है, ऐसे में पाकिस्तान को उससे कोई चुनौती नहीं है। हालांकि साउथ अफ्रीका अच्छे रिदम में है और दो में से एक मुकाबला जीत चुकी है, एक टाय हो चुका है। साउथ अफ्रीका अपने तीन में से दो मैच हार जाए ये थोड़ा कम पॉसिबल लगता है, लेकिन क्रिकेट अनिश्चितता का खेल और इसमें कुछ भी संभव है। ऐसे में पाकिस्तान की संभावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता। देखना दिलचस्प होगा कि पाकिस्तान की किस्मत कहां तक उनका साथ देती है।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
बारिश के कारण रद्द हो सकता है दूसरा वनडे, वेलिंग्टन के मौसम ने बढ़ाई टेंशन
36 mins agoमाइक हसी की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी
1 hr agoरोहित-विराट फैंस के लिए खुशखबरी, बांग्लादेश का दौरा कर सकती है टीम इंडिया
1 hr agoसैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, खुद दिया हिंट
2 hrs agoएक महीने के लिए बैन हुए थे KKR के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लीन, जानें मिली सजा
2 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा झटका, स्टार ओपनर चोटिल होने के कारण वनडे सीरीज से बाहर
3 hrs agoतीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे बुमराह, एक साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी
4 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
11 hrs agoअग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
11 hrs agoIPL 2028 मेगा ऑक्शन से खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के सामने रखी बड़ी डिमांड
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines