नई दिल्ली: पाकिस्तान-इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट के चौथे दिन मैच दिलचस्प हो चला है। पाकिस्तान ने 657 रन के जवाब में पहली ईनिंग में 579 रन बनाए। चौथे दिन निचले क्रम पर आघा सलमान ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शानदार अर्धशतक जड़ा तो वहीं जाहिद महमूद ने भी दो चौके-एक छक्का ठोक महफिल लूट ली। महमूद ने इतना खतरनाक छक्का जड़ा कि इंग्लैंड की ओर से लगाए गए 7 फील्डर्स भी भौंचक रह गए।
7 फील्डर्स को चीर ठोका छक्का
ये नजारा 149वें ओवर में देखने को मिला। पाकिस्तान के 8 विकेट 556 रन पर गिर चुके थे। जाहिद महमूद 38 गेंदों में 5 रन बनाकर खेल रहे थे। इंग्लैंड को लगा कि जाहिद को आसानी से घेरा जा सकता है। इसलिए जैक लीच ने उनके नजदीक 7 फील्डर लगा दिए। जैसे ही लीच ने इस ओवर की पांचवीं गेंद डाली, जाहिद महमूद ने बल्ला उठाया और मिडविकेट के ऊपर से ऐसा करारा छक्का कूटा कि बल्ले से चटाक की आवाज आई।
लग सकती थी चोट
वो तो गेंद थोड़ी ऊपर थी वर्ना शॉर्ट लेग और सिली मिडऑन के फील्डर को चोट लग जाती। ये छक्का इतना खतरनाक था कि इंग्लिश खेमा बस देखता ही रह गया। खास बात यह है कि ये महमूद के टेस्ट करियर का पहला छक्का था। जाहिद महमूद 48 गेंदों में 17 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें विल जेक्स ने ओली पोप के हाथों स्टंप करा पवेलियन का रास्ता दिखाया।
पाकिस्तान को मिला 343 रनों का लक्ष्य
मैच की बात करें तो इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 267 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। पाकिस्तान को जीत के लिए 343 रनों का लक्ष्य दिया गया है। पाकिस्तान के दो बल्लेबाज 42 रन पर आउट हो चुके हैं जबकि अजहर अली रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से लौट चुके हैं। देखना दिलचस्प होगा कि मैच यहां से क्या मोड़ लेता है।
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
5 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
6 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
6 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
7 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
7 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
8 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
8 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
9 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
9 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines