नई दिल्ली: पाकिस्तान के स्टार गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए चोटिल हो गए। टी 20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में शाहीन की ये चोट उन्हें बड़ा जख्म दे गई। वे सिर्फ 2.1 ओवर ही कर सके। शाहीन को 13वें ओवर में शादाब खान की गेंद पर हैरी ब्रुक का कैच लपकने के बाद पैर में चोट लगी।
हालांकि उन्होंने फाइटिंग स्पिरिट दिखाते हुए 16वें ओवर में वापसी की, लेकिन एक गेंद फेंकते ही उनके पैर में खिंचाव आ गया। शाहीन जब डगआउट लौटे तो उनके चेहरे पर मायूसी और अपनी टीम को जीत न दिलाने का मलाल था। हालांकि जब वे लौट रहे थे तब उन्हें दर्शकों ने स्टेंडिंग ओवेशन दी। फाइनल में शाहीन की फाइटिंग स्पिरिट को दुनियाभर से सराहना मिल रही है।
अभी पढ़ें – T20 World Cup: पाकिस्तान की हार के बाद पूर्व पीएम इमरान खान का बयान, गिनाई टीम की यह खासियत
वहाब रियाज ने कहा- तुम स्टार हो
पाकिस्तान के गेंदबाज वहाब रियाज ने ट्वीट कर कहा- मैं तुम्हारे लिए महसूस कर सकता हूं शाहीन। आपने हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है भाई। आप पाकिस्तान के लिए स्टार हैं। आपकी फाइटिंग स्पिरिट और प्रयासों की हमेशा सराहना की जाएगी! आप के लिए सम्मान ! लव यू ब्रदर।
वहाब ने आगे कहा- हम मैच को जिस तरह से फिनिश करना चाहते थे, वैसा नहीं कर सके। इसके बावजूद मैं एक असाधारण फाइट के लिए गेंदबाजी लाइनअप को सलाम करता हूं, हर कोई अद्भुत रहा है! विशेष रूप से हारिस रउफ, शादाब खान, नसीम शाह। वहाब ने इंग्लैंड को जीत की बधाई भी दी है। 37 साल के वहाब रियाज को पाकिस्तान की टीम में जगह नहीं मिल पाई। वे दो साल से इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेले हैं। पिछले साल खबर आई थी कि वहाब 2023 वर्ल्ड कप के बाद संन्यास लेने की प्लानिंग कर रहे हैं।
माइकल वॉन ने कही बड़ी बात
पहले ओवर में शाहीन की खतरनाक गेंद देख इरफान पठान भी उछल पड़े। इरफान पठान ने ट्वीट कर कहा- यही वजह है कि शाहीन स्पेशल बॉलर क्यों है।
वहीं इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने ट्वीट कर कहा- शाहीन अफरीदी की चोट का खेल के परिणाम पर बड़ा प्रभाव पड़ा।
अभी पढ़ें – BWF World Tour Finals: पीवी सिंधु ने प्रतियोगिता से वापस लिया नाम, ये रही वजह
पाकिस्तान एक बार फिर देखने के लिए शानदार है…वे विश्व खेल के लिए बहुत कुछ कर रहे हैं। वॉन ने एक और ट्वीट में कहा- इंग्लैंड दुनिया की सबसे अच्छी सफेद गेंद वाली टीम है। उनके पास खिलाड़ियों का एक अविश्वसनीय समूह है, जो अब सफेद गेंद के दोनों वर्ल्ड कप चैंपियन बनने के लायक है… बेन स्टोक्स के रूप में उनके पास एक ऐसा खिलाड़ी है जो सिर्फ बड़े क्षणों को जीतना जानता है .. महान टीमें महान व्यक्तियों की आवश्यकता है.. इंग्लैंड के पास बेन स्टोक्स के रूप में बहुत कुछ है।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
विराट कोहली के 10 ऐसे रिकॉर्ड, जिनका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन!
37 mins agoदूसरे वनडे में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11? गिल-गंभीर कर सकते हैं एक बदलाव
2 hrs agoVIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
8 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
9 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
10 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
10 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
11 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
11 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
12 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines