नई दिल्ली: पाकिस्तान-इंग्लैंड के बीच रावलपिंडी में खेले जा रहे पहले टेस्ट में खूब रन बरस रहे हैं। पहले इंग्लैंड ने 506 रनों का रिकॉर्ड बनाया तो वहीं पाकिस्तान ने भी इंग्लैंड के गेंदबाजों को जमकर कुटाई कर डाली। पाकिस्तान की ओर से निचले क्रम पर बल्लेबाजी करने उतरे युवा खिलाड़ी नसीम शाह ने भी रन बटोर लिए।
आते ही शुरू कर दी कुटाई
आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए नसीम ने आते ही चौके-छक्के कूटना शुरू कर दिया। उन्होंने तीसरी ही गेंद पर विल जेक्स को करारा चौका ठोक डाला। इसके बाद एक बार फिर वे फॉर्म में आए और तीसरे ही ओवर में जैक लीच की गेंद पर करारा छक्का कूट डाला। नसीम ने लॉन्ग ऑन की ओर धमाकेदार छक्का ठोक लीच के होश उड़ा डाले।
और पढ़िए- PAK vs ENG: क्रीज से बाहर निकलकर Mohammad Rizwan ने कलाइयों से जड़ दिया तूफानी छक्का, देखें वीडियो
https://twitter.com/TheRealPCB/status/1599007868011040770
15 रन बनाकर हुए आउट
हालांकि वे शानदार बल्लेबाजी करते हुए 15 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने कुल 21 गेंदों का सामना किया। 134 वें ओवर में विल जैक्स ने उन्हें शिकार बनाया। जैक्स की गेंद पर जैक लीच ने शानदार कैच पकड़ उन्हें पवेलियन की राह दिखा दी। नसीम का विकेट गिरने के बाद पाकिस्तान का स्कोर 7 विकेट पर 497 रन हो चुका है। फिलहाल आगा सलमान और जाहिद महमूद क्रीज पर जमे हैं। पाकिस्तान अभी 160 रन पीछे चल रही है।
और पढ़िए- PAK vs ENG: Mohammad Rizwan ने रचा इतिहास…पाकिस्तान के लिए कर दिया ये बड़ा धमाका
गगनचुंबी छक्के ठोकने के लिए जाने जाते हैं नसीम शाह
नसीम शाह यूं तो एक शानदार गेंदबाज हैं, लेकिन वे निचले क्रम पर धमाकेदार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। वे अक्सर गगनचुंबी छक्के ठोकते नजर आते हैं। एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ वे छक्का ठोक पाकिस्तान की जीत के हीरो रहे थे। नसीम ने दो छक्के ठोक अफगानिस्तान के जबड़े से जीत छीन ली थी।
और पढ़िए- खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
4 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
5 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
6 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
6 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
7 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
7 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
8 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
8 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
8 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines