नई दिल्ली: पाकिस्तान-इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज के पहले मैच में पाकिस्तान को 74 रन से हार का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान के पास जीत का मौका था, लेकिन दूसरी पारी में पूरी टीम 268 रनों पर आउट हो गई। दूसरी पारी में पाकिस्तान के बल्लेबाज नहीं चल पाए।
सिर्फ सऊद शकील ही सर्वाधिक 76 रन बना सके। जबकि उन्होंने पहली पारी में शतक ठोका था। दूसरी पारी में वह बेन स्टोक्स की गेंद पर ओली पोप के हाथों कैच आउट होकर रवाना हुए। बाबर से पहले मैच के बाद दूसरी पारी में आउट होने के बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने ईमानदारी का जवाब दिया। बाबर ने सवाल का जवाब देने में संयम बनाए रखा।
और पढ़िए – Portugal vs Switzerland: नॉकआउट में आएगा रोनाल्डो का तूफान, एम्बाप्पे-मेसी के बाद CR7 की बारी
जब आप गलत खेलेंगे तो आउट ही होंगे
मैच के बाद बाबर से एक रिपोर्टर ने आउट होने के बारे में पूछा। उन्होंने पूछा, “कल आप जिस बॉल पर आउट हुए थे, क्या आपको वो समझ नहीं आई थी या क्या मामला था? आप जैसे बड़े बल्लेबाज और ऐसी बॉल पर आउट हुए।” मेरा मतलब है, आप इतने बड़े बल्लेबाज हैं और आप उस तरह की डिलीवरी पर आउट हो गए।
बाबर ने इसे आड़े हाथों लेने के बजाय मुस्कुराकर जवाब दिया और अपनी गलती स्वीकार की। बाबर ने कहा- “मसला तो कुछ है नहीं। जब आप गलत खेलेंगे तो आप आउट ही होंगे। मेरे खयाल से जो मैं उम्मीद कर रहा था कि बॉल थोड़ा आएगा, लेकिन उसने विकेट पर होल्ड किया जिसके वजह से गैप बन गया।
और पढ़िए – LPL 2022: T20 क्रिकेट में शोएब मलिक का हाहाकार, कीरोन पोलार्ड को पछाड़ बना दिया बड़ा रिकॉर्ड
9 दिसंबर से मुल्तान में खेला जाएगा मैच
बाबर का विकेट छठे ओवर में गिरा। जब इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स की छोटी गेंद के बाउंस पर बाबर ने शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन बॉल उनके बल्ले पर ठीक से नहीं आई और अंदर का किनारा लेकर विकेटकीपर ओली पोप के हाथों में चली गई। इस तरह बाबर महज दूसरी पारी में 4 रन बनाकर आउट हो गए। पाकिस्तान-इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट 9 दिसंबर से मुल्तान में खेला जाएगा।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
3 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
4 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
5 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
6 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
6 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
7 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
7 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
7 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
7 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines