नई दिल्ली: पाकिस्तान-इंग्लैंड के बीच शुक्रवार को कराची में तीसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका लग गया है। पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज इमाम-उल-हक इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए अंतिम एकादश का हिस्सा नहीं होंगे।
हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण हुए बाहर
पाकिस्तान मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, इमाम हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण तीसरे और अंतिम टेस्ट से बाहर हो गए हैं। मुल्तान में इंग्लिश टीम के खिलाफ दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन इमाम को एमआरआई स्कैन के लिए अस्पताल ले जाया गया था। उन्हें अपने दाहिने हैमस्ट्रिंग में बेचैनी महसूस हुई थी।
और पढ़िए – PAK vs ENG: तीसरे टेस्ट से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका, सेंचुरी ठोकने वाला बल्लेबाज हुआ बाहर
इंग्लैंड के खिलाफ जड़ चुके हैं शानदार सेंचुरी
इमाम की अनुपस्थिति में विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने अब्दुल्ला शफीक के साथ पाकिस्तान के लिए दूसरी पारी की शुरुआत की। हालांकि इमाम अस्पताल से लौटे और मैदान पर पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने 60 रन की शानदार पारी खेली। इमाम ने पहले टेस्ट में शानदार सेंचुरी जड़ी थी। तीसरे टेस्ट में पाकिस्तान को इमाम की कमी खलेगी।
और पढ़िए – IND vs BAN: क्या बांग्लादेश बना सकता है 513 रन? कुलदीप यादव के जवाब ने लूट ली महफिल
नसीम शाह भी बाहर
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह भी तीसरे और अंतिम टेस्ट से बाहर हो चुके हैं। इससे पहले हारिस रऊफ और शाहीन शाह अफरीदी भी बाहर हो चुके हैं। शाहीन इस महीने की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया में टी 20 विश्व कप फाइनल के दौरान घुटने की चोट के कारण श्रृंखला से बाहर हो गए थे। तेज गेंदबाज ने इस महीने की शुरुआत में अपना अपेंडिक्स भी हटवाया था, जिसके कारण उन्हें मैदान से बाहर रहने की सलाह दी गई थी। वहीं रऊफ को जांघ की चोट के साथ इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर कर दिया गया था। 29 साल के इस खिलाड़ी का पैर पहले दिन फील्डिंग के दौरान गेंद पर पड़ गया। रऊफ को रीहैब के लिए समय की जरूरत है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
3 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
3 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
4 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
4 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
5 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
5 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
6 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
6 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines