PAK vs ENG: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच आज से पहला टेस्ट मैच शुरू हुआ है। इस मैच में इंग्लैंड के लिए पांचवे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए हैरी ब्रूक ने बल्ले से तबाही मचा दी है। उन्होंने पाकिस्तानी गेंदबाज सऊद शकील के एक ओवर में 24 रन कूट डाले। इस दौरान छह गेंद पर 6 चौके जड़े।
सऊद शकील पाकिस्तान के लिए 67वां ओवर लेकर आए थे। इस ओवर की पहली गेंद पर ब्रूक ने midwicket की दिशा में शानदार चौका ठाका। इसके बाद अगली पांच गेंद पर भी बाउंडी जड़ दीं। ब्रूक के सामने गेंदबाज पूरी तरह बेबस नजर आया।
https://twitter.com/Master__Cricket/status/1598275099429597186?s=20&t=STN-U9wg1Q9QEeWlzLKKiw
इंग्लैंड ने 70 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 462 रन बनाए
फिलहाल इंग्लैंड ने 70 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 462 रन बना लिए हैं। फिलहाल ओली पॉप 108, जबकि हैरी ब्रूक 92 रन बनाकर खेल रहे हैं। ब्रूक ने 71 गेंदों का सामना किया है, इस दौरान 13 चौके और 2 छक्के वह लगा चुके हैं। वहीं पाकिस्तान के लिए अभी तक जाहिद मोहम्मद 2, मोहम्मद अली और हारिस रऊफ 1-1 विकेट ले चुके हैं।
17 साल बाद पाकिस्तान टेस्ट सीरीज खेलने गई इंग्लैंड टीम
पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 1 दिसंबर से 21 दिसंबर तक खेली जाएगी। पहला मुकाबला रावलपिंडी में खेला जा रहा है। दोनों ही टीमों के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से यह मुकाबला बेहद अहम है। 17 साल बाद इंग्लैंड पाकिस्तान में कोई टेस्ट मैच खेल रही है।
https://twitter.com/AbdullahBDFan/status/1598275485762727941?s=20&t=d4hlO_8tOh5y4rY10pN9EQ
और पढ़िए – PAK vs ENG: इंग्लैंड की रिकॉर्डतोड़ पारी के बाद सकलैन मुश्ताक ने पिच को लेकर दिया बड़ा बयान
पाकिस्तान प्लेइंग 11
अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, अजहर अली, बाबर आजम (c), सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (wk), आगा सलमान, नसीम शाह, हारिस रऊफ, मोहम्मद अली, जाहिद महमूद
इंग्लैंड प्लेइंग 11
जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप (wk), जो रूट, हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स (c), लियाम लिविंगस्टोन, विल जैक, जैक लीच, ओली रॉबिन्सन, जेम्स एंडरसन
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
50 mins agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
1 hr agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
1 hr agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
2 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
2 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
3 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
3 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
4 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines