PAK vs BAN: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 में लीग मैच के आखिरी दिन दूसरा मैच पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर बांग्लादेश ने बल्लेबाजी का फैसला किया और पाकिस्तान के सामने 128 रनों का लक्ष्य रखा। मैच में जहां पाकिस्तान के गेंदबाजों ने दमदार गेंदबाजी की वहीं बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन के विकेट को लेकर विवाद खड़ा हो गया जिसपर कई एक्सपर्ट्स खराब अंपायरिंग को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं।
ये है पूरा मामला
दरअसल पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेले गए मैच के दौरान 11 ओवर में शादाब खान की गेंद पर बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन को ऑनफील्ड अंपायर ने एलबीडब्ल्यू आउट दिया, बांग्लादेशी कप्तान ने बिना देरी किए रिव्यू ले लिया। रिप्ले में भी साफ नहीं हो पाया कि गेंद पहले बैट से लगी थी या नहीं। दरअसल शाकिब का बैट जिस समय जमीन से लगा उसी समय गेंद भी बैट के पास थी। अल्ट्रा एज में हलचल को थर्ड अंपायर ने माना कि गेंद बल्ले पर नहीं लगी, बल्कि बल्ला जमीन से लगा। इस पर जमकर विवाद छिड़ गया है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि गेंद बल्ले से टकराई है और बल्ला जमीन से लगा ही नहीं है क्योंकि बैट की परछाई भी नज़र आ रही है।
वहीं इस मामले पर कई खिलाड़ी और कांमेट्रेटर लगातार ट्विटर पर अपनी राय शेयर कर रहे हैं और अंपायर के निर्णय पर सवाल उठा रहे हैं। शाकिब अल हसन को आउट दिए जाने पर पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने ट्वीट कर लिखा है कि ‘ शाकिब का बैट जमीन पर नहीं लगा है। ये बैट की परछाई से साफ हो सकता है। अल्ट्रा एज में स्पाइक किसी भी चीज की हो सकती है लेकिन गेंद बैट से टकराई है। उन्होंने ये भी कहा है कि बांग्लादेश को एक खराब अंपायरिंग निर्णय का शिकार होना पड़ा है।
https://twitter.com/cricketaakash/status/1589123087060340737
https://twitter.com/CricCrazyJohns/status/1589121227162996739
संबंधित खबरें
IPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
47 mins agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
1 hr agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
8 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
9 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
9 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
10 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
11 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
11 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
12 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines