PAK vs AUS: इन दिनों पाकिस्तान की टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है। पाकिस्तान की टीम आज ऑस्ट्रेलिया पहुंची। विश्व कप 2023 में खराब प्रदर्शन के बाद अब पाकिस्तान टीम अपने नए अभियान की शुरुआत करने वाली है। लेकिन जबसे पाक टीम ऑस्ट्रेलिया पहपंची है तबसे सोशल मीडिया उसको काफी ट्रोल किया जा रहा है। फैंस कह रहे हैं कि ऑस्ट्रेलिया पहुंचते ही पाकिस्तान टीम की बेइज्जती हो गई। सोशल मीडिया पर पाक टीम की ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद तस्वीरे काफी तेजी से वायरल हो रही है।
ये भी पढ़ें:- क्या गड़बड़ घोटाला है रे भाई, पाकिस्तानी क्रिकेटर संन्यास के बाद फिर से करेगा इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी!
ऑस्ट्रेलिया ने किया पाक टीम का अपमान!
दरअसल आज पाकिस्तान की टीम ऑस्ट्रेलिया पहुंची। जब पाक टीम कैनबरा एयरपोर्ट पर पहुंची तो उसके स्वागत के लिए वहां पाकिस्तानी दूतावास या क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का कोई भी अधिकारी मौजूद नहीं था। जिसके बाद पाक टीम के सभी खिलाड़ी खुद ही अपना सामान लोड करते हुए दिखाई दिए। सोशल मीडिया पर तरह-तरह की तस्वीरे शेयर करके यूजर्स अब पाक टीम के मजे ले रहे है।
कप्तान शान मसूद के साथ-साथ टीम के सभी खिलाड़ियों ने खुद अपना-अपना सामना लोड किया। ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टीम के साथ-साथ 17 मैनेजमेंट सदस्यों का भी चयन किया था। लेकिन एयरपोर्ट पर एक भी सपोर्ट स्टाफ का अधिकारी वहां नहीं पहुंचा।
टेस्ट सीरीज खेलने पहुंची पाक टीम
बता दें, पाकिस्तान क्रिकेट टीम आज ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो गई है। इस दौरे पर पाक टीम ऑस्ट्रेलिया के साथ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। दोनों टीमों के बीच 14 दिसंबर से टेस्ट सीरीज का आगाज होगा। पहला मैच 14 से 18 दिसंबर तक खेला जाएगा। जबकि दूसरा टेस्ट मैच 26 से 30 दिसंबर तक खेला जाएगा। इस टेस्ट सीरीज में पाक टीम की कप्तानी शान मसूद के हाथों में सौंपी गई है। इस टेस्ट सीरीज में पाक टीम नए कप्तान, नए कोच और नई रणनीति के तहत मैदान पर उतरेगी।
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
13 mins agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
1 hr agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
1 hr agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
2 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
2 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
3 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
3 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
4 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines