PAK vs AFG ODI World Cup 2023: विश्व कप में पाकिस्तान का प्रदर्शन कुछ खास नहीं है। पाकिस्तान की टीम लगातार दो मुकाबले हार चुकी है। ऐसे में अगर पाकिस्तान को सेमीफाइनल में जगह बनाना है, तो वापसी करने की जरूरत है। पाकिस्तान पहले तो भारत के खिलाफ एकतरफा मुकाबला हारा, इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने भी धूल चटा दिया। पाकिस्तान के इस प्रदर्शन को देखते हुए पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज क्रिकेटर ने पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को सलाह दी है कि आपको रोहित से सीखने की जरूरत है।
‘बाबर को चालाकी नहीं आती’
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर राशिद लतीफ ने बाबर आजम को सलाह देते हुए कहा कि रोहित शर्मा से बहुत कुछ सीखने की जरूरत है। रोहित पहली गेंद से ही गेंदबाजों पर आक्रमण करते हैं। बाबर ऐसा कर सकता है, लेकिन उसे अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलने की जरूरत है। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले कहा था कि पाकिस्तान का रास्ता चालाकी, इसलिए बाबर को चालाकी से काम लेना चाहिए। इसके अलावा पूर्व क्रिकेटर ने मोहम्मद रिजवान को लेकर भी कई बातें कही है।
ये भी पढ़ें:- PAK vs AFG: ‘पाकिस्तान बनाम भीड़ हो रहा है विश्व कप का मुकाबला’…मैच से पहले बोले शोएब अख्तर, Watch Video
‘रिजवान को धोनी से सीखना चाहिए’
राशिद लतीफ ने कहा कि रिजवान को खेल को गहराई तक ले जाना चाहिए था, जैसा कि उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ हैदराबाद में किया था। हमारे बल्लेबाज वनडे क्रिकेट में ढल नहीं पा रहे हैं। जब भी लक्ष्य का पीछा करने की बात आती है, तो मैं हमेशा एमएस धोनी का उदाहरण देता हूं। वह खेल को गहराई तक ले जाता था, क्योंकि वह जानता था कि आखिरी ओवर में 15-20 की जरूरत होने पर गेंदबाज ही दबाव में होता है। पिछले मैच में कुछ सकारात्मक बातें रहीं, जिसमें अब्दुल्ला शफीक और सऊद शकील ने कुछ अच्छे शॉर्ट खेले। बाबर आजम और टीम को मेरी सलाह है कि प्रयास करें और सुधार करें।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
45 mins agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
7 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
8 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
8 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
10 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
10 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
10 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
11 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
11 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines