हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2023: कड़क...राशिद खान ने पहली गेंद पर छक्का ठोक पलट दिया मैच, देखें वीडियो

विज्ञापन
IPL 2023 CSK vs GT Rashid Khan

नई दिल्ली: टी-20 क्रिकेट का महाकुंभ शुक्रवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुरू हुआ। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और गुजरात टाइटंस के बीच खेले गए मुकाबले में धोनी की टीम CSK को हार का सामना करना पड़ा। हालांकि एक वक्त ऐसा आया जब सीएसके ने मैच पर पकड़ बना ली थी। सीएसके के लिए डेब्यू करने वाले राजवर्धन हैंगरगेकर ने विजय शंकर को 18वें ओवर में सिर्फ 7 रन देकर आउट किया तो धोनी खुश हो गए। अब गुजरात टाइटंस को 2 ओवर में जीत के लिए 23 रन बनाने थे। जीटी के पास 5 विकेट थे, लेकिन मोमेंट टेंशन वाला था।

दीपक चाहर के ओवर में राशिद खान ने मारे चौके-छक्के

कप्तान ने अब अगला ओवर सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी दीपक चाहर से करवाया। चाहर ने दूसरी गेंद तेवतिया को डाली तो इस पर बाई के चार रन आए। इस वक्त धोनी को हल्की चोट भी लगी, लेकिन तेवतिया ने जब राशिद खान को स्ट्राइक दी तो उन्होंने पहली ही गेंद पर मैच का पासा पलट दिया। राशिद ने अपनी पहली ही गेंद पर घुटना टेका और बल्ले का मुंह खोलकर मिडविकेट के ऊपर से इतना करारा छक्का ठोका कि सब देखते ही रह गए। राशिद ने एक छक्का ठोक कप्तान हार्दिक पांड्या की पूरी टेंशन उतार दी। इसके बाद अगली ही गेंद पर राशिद ने थर्ड मैन की ओर शानदार चौका लगाकर धोनी को झटका दे दिया।

और पढ़िए –  CSK vs GT: शिवम दुबे से क्यों नहीं कराई गेंदबाजी? पहले मैच में हार के बाद MS Dhoni ने दिया ये बयान

विज्ञापन

https://twitter.com/GMalik56/status/1641869229111533579

और पढ़िए – IPL 2023: MI और DC का बड़ा ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिली जसप्रीत बुमराह और ऋषभ पंत की जगह

तेवतिया ने 20वें ओवर में निकाली कसर

दीपक चाहर इस ओवर में काफी महंगे साबित हुए। उन्होंने 19वें ओवर में 15 रन दिए। इसके बाद रही-सही कसर राहुल तेवतिया ने 20वें ओवर में निकाल दी। तेवतिया ने दूसरी गेंद पर छक्का और तीसरी गेंद चौका ठोक टीम को तीन गेंद शेष रहते शानदार जीत दिला दी।

विज्ञापन

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola