ODI World Cup 2023: वनडे विश्वकप 2023 में अब 3 महीने का वक्त बचा हुआ है। इस विश्वकप को लेकर बयानबाजी के दौर जारी है। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ईयोन मोर्गन के बाद अब ऑस्ट्रेलिया टीम के पूर्व दिग्गज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा ने सेमीफाइनल के लिए अपनी 4 बेस्ट टीमें चुनी हैं। उन्होंने भविष्यवाणी करते हुए कहा कि टीम इंडिया के अलावा 3 ऐसी टीमें हो, जो सेमीफाइनल में पहुंच सकती हैं।
ग्लेन मैक्ग्रा ने विश्वकप 2023 के लिए चुनी 4 सेमीफाइनलिस्ट टीमें
- ऑस्ट्रेलिया
- भारत
- इंग्लैंड
- पाकिस्तान
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बॉलर रहे ग्लेन मैक्गा ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कहा ‘आश्चर्य नहीं होगा कि मैं ऑस्ट्रेलिया को उस 4 में रख रहा हूं। भारत अपने होम कंडीशन में खेल रहा है। वहीं इंग्लैंड बहुत बढ़िया क्रिकेट खेल रहा है और पाकिस्तान भी है। मैक्ग्रा 3 बार की चैंपियन रह चुकी ऑस्ट्रेलिया टीम का हिस्सा रहे थे, उन्होंने विश्वकप के 4 फाइनल खेले हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए इस गेंदबाज ने 250 वनडे में 381 विकेट चटकाए थे।
https://twitter.com/cricketpakcompk/status/1687410234783072256?s=20
मॉर्गन ने भी लिया था इन 4 टीमों का नाम
ग्लेन मैक्ग्रा से पहले ईयोन मोर्गन ने वनडे विश्वकप 2023 के लिए भारत को अपनी फेवरेट टीम बताया था। उन्होंने सेमीफाइनल की 4 टीमों की भविष्यवाणी करते हुए गत चैंपियन इंग्लैंड, मेजबान भारत, ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान का नाम लिया था।
5 अक्टूबर से शुरू होना है वनडे विश्वकप 2023
5 अक्टूबर से भारत में वनडे विश्वकप का आगाज होगा। 14 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान के बीच भिड़ंत होनी है। पहले यह मुकाबला 15 अक्टूबर को होना था, लेकिन शेड्यूल में बदलाव कर दिया गया है। विश्वकप 2023 का फाइनल 19 नवंबर को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। क्रिकेट के इस महाकुंभ में कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं।
संबंधित खबरें
विंडीज के ऐतिहासिक रन चेज के बाद भारतीय गेंदबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
12 mins agoदूसरे T20I में हार के बाद टीम इंडिया से बाहर हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी
1 hr agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I मैच? देखें शेड्यूल
1 hr ago'गेंदबाजों के करियर...', भारत की हार के बाद पिच पर भड़के गौतम गंभीर
1 hr agoIPL: BCCI ने बुलाई फ्रेंचाइजी मालिकों की मीटिंग, 20वें सीजन पर होगा मंथन
1 hr ago501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoटीम में नहीं गिल, फिर भी जीत के बाद शाई होप ने क्यों साधा निशाना? जानें वजह
4 hrs ago250 रन का बचाव करने से चूकी टीम इंडिया, गंभीर-अय्यर ने हार पर दिया बयान
4 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए बड़ी खबर, IND vs SL मैच दिल्ली से अहमदाबाद शिफ्ट
5 hrs agoभारत के खिलाफ ODI और टेस्ट सीरीज से न्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज बाहर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines