ODI World Cup 2023: जिम्बाब्वे में खेले जा रहे वनडे वर्ल्ड कप क्वालिफायर्स में स्कॉटलैंड के खिलाफ मिली हार के बाद वेस्टइंडीज का सफर समाप्त हो गया है। दो बार की वर्ल्ड चैंपियन का ऐसे अचानक टूर्नामेंट से बाहर होने पर हर किसी की अलग-अलग प्रतकिया सामने आई है। इसी पर नीदरलैंड के पूर्व क्रिकेटर स्टीफन मायबर्ग ने विश्वकप के फॉर्मेट पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं और इसमें और टीमों को शामिल करने की मांग उठाई है।
मायबर्ग ने उठाई ये मांग
मायबर्ग का कहना है कि वर्ल्ड कप में टीमों की संख्या सीमित होने से क्रिकेट खत्म हो रहा है। उन्होंने क्रिकेट वर्ल्ड कप में टीमों की संख्या को बढ़ाने की मांग की है। बता दें कि आगामी वर्ल्ड कप में 10 टीमें हिस्सा लेंगी, जिसके लिए 8 टीमों को सीधे एंट्री मिली है जबकि 2 टीम क्वालिफायर खेलकर शामिल होंगी।
इंस्टाग्राम पर डाली गई एक स्टोरी में उन्होंने कहा कि “सच्चाई यह है कि विश्व कप में टीमों की संख्या सीमित होने से क्रिकेट ख़त्म हो रहा है। यह बिल्कुल वैसा ही होना चाहिए जैसा इसमें लिखा है, विश्व कप!!! प्रतिस्पर्धा में कम से कम 16 टीमें होनी चाहिए। क्रिकेट को छोड़कर सभी खेलों में प्रतिभागियों की रुचि बढ़ रही है। बहुत दुख की बात है!!! WI (वेस्टइंडीज) को अभी भी विश्व कप में होना चाहिए।’
सुपर सिक्स में दो मैच हारी वेस्टइंडीज
वर्ल्ड कप क्वालिफायर में विंडीज़ ने अपने पहले तीन सुपर सिक्स मुकाबलों में से दो को खो दिया और भारत में होने वाले इस प्रमुख आयोजन के लिए उसकी क्वालीफाई करने की कोई संभावना नहीं रही। अभी भी दो मैच खेले जाने बाकी हैं, वेस्टइंडीज अपने गौरव के लिए लड़ेगा और टीम इंडिया के खिलाफ श्रृंखला पर अपना ध्यान केंद्रित करने से पहले व्यापक जीत का लक्ष्य रखेगा।
संबंधित खबरें
'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
11 mins agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
8 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
9 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
9 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
10 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
10 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
10 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
11 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines