ODI World Cup 2023: विश्व कप 2023 में अभी तक सभी टीमें तीस से चार-चार मैच खेल चुकी हैं। इस दौरान कुछ टीमों की शुरुआत काफी शानदार रही हैं तो वहीं कुछ की बेहद खराब। कई टीमें अपने-अपने अहम खिलाड़ियों की चोट से जूझ रही हैं। जिसके चलते टीम कहीं न कहीं थोड़ी कमजोर भी दिखाई देती हैं। उनमे से एक है श्रीलंका की टीम। जिनके कप्तान दसुन शनाका चोट के चलते पूरे विश्व कप 2023 टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। अब इस टीम ने ऐसे दो खतरनाक खिलाड़ियों को टीम में रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर जोड़ने का फैसला किया हैं जो बाकी टीमों के लिए खतरा बन सकते हैं। इनमे से एक खिलाड़ी वो है जिसने साल 2019 के विश्व कप में भारत जैसी मजबूत टीम के पसीने छुड़ाए थे और शानदार शतक भी लगाया था।
श्रीलंका टीम से जुड़ेंगे ये दो खिलाड़ी
दसुन शनाका के चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद टीम की ताकत को बढ़ाने के लिए श्रीलंका ने पूर्व कप्तान एंजेलो मैथ्यूज और तेज गेंदबाज दुष्मंता चमीरा को टीम स्क्वॉड में शामिल करने का फैसला किया है। इस बात की जानकारी देते हुए श्रीलंका क्रिकेट ने एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा कि, “भारत में ट्रेवलिंग रिजर्व के तौर पर एंजेलो मैथ्यूज और दुष्मंता चमीरा टीम के साथ जुड़ेंगे। ये फैसला स्क्वॉड में शामिल खिलाड़ियों को चोट लगने पर लिया गया है। इस स्थिति में टीम को रिप्लेसमेंट तैयार रखने की जरूरत है। नीदरलैंड के खिलाफ होने वाले श्रीलंका टीम के मैच से पहले एंजेलो मैथ्यूज और दुष्मंता चमीरा टीम के साथ जुड़ जाएंगे।”
मैथ्यूज ने विश्व कप 2019 में बड़ी टीमों के छुड़ाए थे पसीने
श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एंजलो मैथ्यूज काफी कमाल के खिलाड़ी है साल 2019 के वनडे विश्व कप में उन्होंने भारत और इंग्लैंड जैसी टीमों के पसीने छुड़ाए थे। विश्व कप 2019 में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए उस लो स्कोरिंग मैच में मैथ्यूज ने श्रीलंका की तरफ 115 गेंदों पर 85 रनों की नाबाद और अहम पारी खेली थी। इस मैच में श्रीलंका ने इंग्लैंड को 20 रनों से हराया था। इसके अलावा भारतीय टीम के खिलाफ मैथ्यूज ने शानदार शतक जमाया था। इस मैच में उन्होंने 128 गेंदों पर 113 रनों की पारी खेली थी।
ये भी पढ़ें:- World Cup 2023: हार्दिक पांड्या न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से बाहर! ट्रीटमेंट के लिए जाएंगे NCA
हालांकि श्रीलंका वो मैच जीत नहीं पाई थी लेकिन मैथ्यूज ने ऐसे समय पर श्रीलंका के लिए अहम पारी खेली थी जब-जब टीम को काफी कमजोर माना जा रहा था। मैथ्यूज के पास अनुभव की कोई कमी नहीं है, उन्होंने श्रीलंका के लिए 221 वनडे मैच खेले हैं जिसमे मैथ्यूज ने बल्लेबाजी करते हुए 5865 रन बनाए है तो वहीं गेंदबाजी करते हुए 120 विकेट अपने नाम किए है। मैथ्यूज का अब विश्व कप 2023 में श्रीलंका टीम में जुड़ना टीम को काफी मजबूती देगा।
संबंधित खबरें
अभिषेक OUT, वैभव IN… दिनेश कार्तिक ने श्रेयस अय्यर को दी सलाह
14 mins agoभारत-न्यूजीलैंड के बीच पांचवां T20 मैच कब और कहां खेला जाएगा? जानें शेड्यूल
22 mins agoहैमिल्टन में कैसा है भारत का T20I रिकॉर्ड? आखिरी बार मिली थी जीत या हार!
32 mins agoलगातार तीसरी पारी में फेल हो गए यशस्वी जायसवाल, गिल-गंभीर की बढ़ी परेशानी
1 hr agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड के बीच पांचवां T20I?
1 hr agoक्या हैमिलटन में टीम इंडिया की जर्सी में आखिरी बार खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार?
2 hrs agoध्रुव जुरेल ने खेली शानदार पारी, नाबाद 99 रन बनाकर कराया इंडिया ए का कमबैक
3 hrs agoहांगकांग सिक्सेस में टीम इंडिया को मिली लगातार तीसरी हार
3 hrs agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर बैठ सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
4 hrs agoहांगकांग सिक्सेस 2026 में टीम इंडिया को UAE के खिलाफ 6 विकेट से मिली हार
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines