World Cup 2023: आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 से पहले पाकिस्तान टीम लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। बाबार की सेना में एक के बाद एक नए विवाद शुरू होते जा रहे हैं। इस कड़ी में पाकिस्तान के खिलाड़ी ने एक बार फिर से अजीबोगरीब बयान दे दिया है। पाकिस्तान के उपकप्तान शादाब खान ने वार्म अप मैच के दौरान बाबर आजम को लेकर चौंकाने वाला बयान दे दिया है। शादाब ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वार्म अप मैच में कप्तानी की थी। उन्होंने इसी दौरान बाबर को लेकर तीखा बयान दिया है।
बयान देकर फस गए शादाब
विश्व कप से पहले पाकिस्तान का दूसरा वार्म अप मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला गया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया था। इस दौरान शादाब खान ने कहा कि मैं उस तरह का कप्तान हूं कि मेरे लिए पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम भी पानी लेकर दौड़ेंगे। शादाब के इस बयान से बवाल मचा हुआ है। सोशल मीडिया पर शादाब काफी ट्रोल हो रहे हैं। बाबर के फैन फॉलोइंग काफी अधिक है। उनके फैंस सिर्फ पाकिस्तान में ही नहीं बल्कि भारत में भी हैं। ऐसे में शादाब इस तरह का बयान देकर खुद ही फंस गए हैं।
ये भी पढ़ें:- Watch Video: विश्व कप से पहले बकरियां चराते दिखे ऋषभ पंत, ‘हाथ में लाठी, गले में गमछा’ फैंस हुए हैरान
इससे पहले भी हो चुका है बवाल
फैंस शादाब खान को खूब ट्रोल कर रहे हैं। पाकिस्तान टीम में एक बार फिर से आपसी विवाद शुरू हो गया है। हाल ही में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम और तेज गेंदबाज शाहिन शाह अफरीदी के बीच विवाद देखने को मिला था। फैंस मांग कर रहे थे कि विश्व कप में बाबर आजम से कप्तानी लेकर शाहिन शाह अफरीदी को दी जाए। इसके बाद से ही जमकर विवाद देखा जा रहा है। विश्व कप से पहले इस तरह की बयानबाजी और फैंस का इस पर ऐसा रिएक्शन पाकिस्तान टीम के लिए घातक साबित हो सकता है।
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
1 hr agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
2 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
2 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
3 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
3 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
4 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
5 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
6 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
6 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines